प्रदेश में गरीब परिवार के लिये कन्या का विवाह बोझ नहीं रहा

Updated on 25-02-2023 09:59 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बाद अब गरीब परिवार के लिये कन्या का विवाह बोझ नहीं रहा है। योजना में सभी जाति, धर्म के गरीब परिवारों को कन्या विवाह के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है। राज्य मंत्री श्री कावरे गुरूवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा में सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिये अनेक योजनाएँ बनाई हैं। हाल ही में लाड़ली बहना योजना की घोषणा की गई है। योजना में इस वर्ष जून माह से बहनों को एक हजार रूपये प्रतिमाह आर्थिक मदद मिलना शुरू हो जायेगी। परसवाड़ा में सामूहिक विवाह समारोह में 461 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। उन्हें उपहार सामग्री प्रदान की गई।

सभी 461 दूल्हों की बारात बैण्ड-बाजे के साथ नगर की मुख्य सड़कों से होती हुई विवाह स्थल पहुँची। विवाह में शामिल प्रत्येक जोड़े को 38 हजार रूपये की उपहार सामग्री और वधु के नाम से 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.