शादीशुदा मर्द छुपाकर रखते थे मंदाकिनी की फोटो, कपिल की बातें सुन ठहाके लगाने लगीं 'गंगा'

Updated on 17-05-2023 07:55 PM
'द कपिल शर्मा' शो में इस वीकेंड कमाल के गेस्ट आने वाले हैं। बॉलीवुड की तीन ऐसी अदाकाराएं जिन्होंने 80s और 90s में खूब काम किया और फैंस को दीवाना बनाया था। जी हां, कपिल शर्मा के शो में 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' की मंदाकिनी, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और 'साथी' फिल्म की वर्षा उसगांवकर नजर आने वाली हैं। अब लाजमी है कि जब इतनी खास हीरोइनें आ रही हैं तो मस्ती भी खूब होने वाली है। 'द कपिल शर्मा' शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें इस एपिसोड की झलक देखने को मिलती है।

शो में Kapil Sharma तीनों ही अदाकाराओं का वेलकम करते हैं। साथ ही मंदाकिनी को लेकर कहते हैं कि एक जमाना था जब उनके लिए फैन दीवाने हुआ करते थे। शादीशुदा आदमी तो बीवी की डर से पर्स में पत्नी की फोटो के पीछे मंदाकिनी की फोटो छुपाकर रखते थे। ये सुन मंदाकिनी सुनकर ठहाके लगाने लगती हैं।

कपिल शर्मा ने सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड से किया मजाक

वहीं Sangeeta Bijlani की फिल्मों के टाइटल को लेकर भी कपिल उनकी टांग खीचंते हैं। वह एक्ट्रेस से पूछते हैं कि आखिर आपकी फिल्मों के नाम 'पाप की कमाई', 'जुल्म', 'हथियार' जैसे हुआ करते थे। तो क्या आपने राइटर से पता किया कि वह स्क्रिप्ट राइटर थे या जेल से छूटकर आए थे? फिर क्या वर्षा, संगीता और मंदाकिनी जोर जोर से हंसने को मजबूर हो जाती हैं।

कृष्णा ने खींची वर्षा उसगांवकर की टांग

प्रोमो में कृष्णा अभिषेक एक्टर जितेंद्र के अवतार में दिखाई देने वाले हैं। वह 'प्यार का तोहफा' गाने पर डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। फिर वह वर्षा से सवाल करते हैं कि आपने 2000 में शादी की लेकिन मेरे पोते के मुंडन में 5 लाख का खर्चा आ गया। दरअसल Varsha Usgaonker ने 2000 रुपये में नहीं बल्कि साल 2000 में शादी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.