33 की उम्र में तलाकशुदा आदमी से शादी और 5 साल में 3 बार प्रेग्‍नेंट, महिमा को रोता-बिलखता छोड़ परदेस चला गया पति

Updated on 31-10-2025 02:47 PM
'परदेस' एक्ट्रेस रितु चौधरी उर्फ महिमा चौधरी इस वक्त संजय मिश्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है। एक्ट्रेस 52 तो एक्टर 62 साल के हैं। अब स्क्रीन पर इनकी इस जोड़ी को कितना प्यार मिलेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मगर उसके पहले एक्ट्रेस के असली पति के बारे में जानिए। वह कौन हैं और कहां हैं।

महिमा चौधरी 90 के दशक की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। जितनी प्रोफेशनल लाइफ में इन्होंने काम के कारण वाहवाही लूटी है। उतनी ही विवादित इनकी पर्सनल लाइफ रही है। इन्होंने टेनिस स्टार लिएंडर पेस को डेट करने के से लेकर कोलकाता के आर्किटेक बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। इनकी एक से ब्रेकअप हुआ और दूसरे से गंदा तलाक।

महिमा चौधरी के पति तलाकशुदा

महिमा चौधरी ने 19 मार्च, 2006 में 33 की उम्र में बॉबी से शादी की थी। हालांकि उनके पति तलाकशुदा थे। और दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे थे। खैर। महिमा ने बॉबी के साथ अपनी लाइफ शुरू की और बेटी की मां बनीं। लेकिन कुछ समय बाद इनके रिश्ते में भी दिक्कतें आने लगी। दोनों के बीच तालमेल की कमी देखी जाने लगी। एक्ट्रेस अपने पति के साथ खुश नहीं थीं। क्योंकि जब भी उन्हें जरूरत होती, वह उनके लिए मौजूद नहीं होते थे।

महिमा चौधरी का दो मिसकैरेज

महिमा जब शादी में आई उथल-पुथल से गुजर रही थीं, तभी उनका दो मिसकैरेज भी हुआ था। लेकिन बॉबी उन्हें भावनात्मक रूप से सहारा देने के लिए आसपास नहीं थे। एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इस बारे में उन्होंने माता-पिता तो नहीं बताया था क्योंकि वह परेशान हो जाते। वह जब किसी इवेंट के लिए जातीं तो बेटी को अपनी मां के यहां छोड़कर जाती थीं।

महिमा चौधरी की 5 साल में टूटी शादी

महिमा 2011 से अपने पति से अलग रहने लगी थीं और 2013 में इनका तलाक फाइनल हो गया था। यानी इनकी शादी 5 साल भी सही से नहीं चली थी और ये अलग हो गए थे। 'बॉलीवुड बबल' से बातचीत में महिमा ने बताया था, 'जब हम अलग हुए और अपनी बेटी को स्कूल में डालने के बारे में सोच रहे थे तो तब भी हमारे बीच दिक्कतें थीं कि किसमें उसे डालें क्योंकि हम किसी भी चीज पर सहमत नहीं हो रहे थे। फिर जब वह यूरोप टूर पर जा रहा था तो उसने अपना मन बदला और कहा कि जिसमें उसने पढ़ाई की है, उसमें ही दाखिला करवाते हैं लेकिन मैंने मना कर दिया। तो उसने कहा कि वह साइन नहीं करेगा। मैंने भी कह दिया मत करो।'

महिमा चौधरी का भयंकर एक्सीडेंट

महिमा ने बताया था कि अकेले बेटी की परवरिश करना उनके लिए मुश्किल हो गया था क्योंकि उस दौरान उनकी मां बीमार रहती थीं और उनकी बहन भी सिंगल पेरेंट थीं। और वह खुद काम पर जाती थीं। ऐसे में वह पूरी तरह से अपने स्टाफ पर डिपेंड हो गई थीं। एक्ट्रेस का 'दिल क्या करे' के दौरान भंयकर एक्सीडेंट हो गया था। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उने चेहरे में 67 कांच के टुकड़े धंस गए थे। और इसने उन्होंने मेंटली और इमोशनली काफी प्रभावित किया था।

महिमा चौधरी के पति बॉबी मुखर्जी कौन?

बॉबी मुखर्जी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह अपने काम में बिजी हैं। लिंक्डिन प्रोफाइल से पता चलता है कि उनके मुंबई, दिल्ली और इटली के शहर मिलान में ऑफिस हैं। उनके दो इंस्टाग्राम अकाउंट हैं, जिसमें वह काम से जुड़ी चीजों को ही शेयर करते हैं। उनकी अपनी एक वेबसाइट भी है, जिसका नाम बॉबी मुखर्जी आर्टिकेट है। इसके अलावा, कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.