बुधवारा में नकाबपोश बदमाशों ने टेंट व्यवसायी को गोली मारी

Updated on 04-12-2023 01:10 PM
भोपाल। पुराने शहर के बुधवारा क्षेत्र में रविवार सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक टेंट व्यापारी को गोली मार थी। साथ ही तलवार, डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यापारी का दुकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पांच दिन पहले इसी क्षेत्र में युवक पर अड़ीबाजी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश कर रही है।

तलवार-डंडे से भी किया वार

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक बुधवारा में चाल बत्ती चौराहा के पास रहने वाले नवाज रियाज का बुधवारा में ताज टेंट हाउस के नाम से कारोबार है। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे थे। इस दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए तीन बदमाश वहां पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए उनमें से एक ने कट्टे से नवाज पर फायर कर दिया। गोली नवाज के दाएं हाथ में लगी। अन्य दो ने नवाज पर तलवार और डंडे से वार कर दिए। व्यापारी को घायल करने के बाद बदमाश भाग निकले। उनके खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। नवाज का दुकान को खाली करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।

युवक से तीन बदमाशों ने की अड़ीबाजी

उधर, बुधवारा निवासी जुबैर ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि 29 नवंबर की शाम पौने छह बजे वह बुधवारा में खड़ा था,तभी क्षेत्र का बदमाश आरिफ उर्फ बर्फ अपने साथियों सोहिब और अबूजर के साथ उसके पास आया और रुपयों की मांग करते हुए मारपीट की। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.