पहली तिमाही में ही रेवेन्यू में भारी बढ़ातरी, घाटे से उबर कर मुनाफे में आई कंपनी
Updated on
01-08-2026 12:59 PM
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से जाना जाता था। बीते दिनों इसके निदेशकमंडल की हुई बैठक में इसके परिणाम को मंजूरी मिल गई है।क्या रहा परिणाम
कंपनी ( Vellora Impact Limited ) की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक इस तिमाही में इसने शानदार प्रदर्शन किया है। इसका मजबूत ऑपरेशनल काम-काज, बिजनेस की बेहतर रफ़्तार और बेहतर ऑपरेटिंग क्षमता की वजह से कंपनी के मुख्य फाइनेंशियल पैरामीटर्स में काफ़ी सुधार देखा गया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान इसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 141.92 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मतलब कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 1.17 करोड़ रुपये था। कंपनी का कहना है कि यह बिजनेस एक्टिविटी में बड़ी बढ़ोतरी और कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के सफल क्रियान्वयन की वजह से संभव हो पाया है।मुनाफा भी बढ़ा
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.98 करोड़ रुपये का एबिट्डा दर्ज किया, जो बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को दिखाता है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में टैक्स से पहले का मुनाफा 7.90 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस दौरान 7.90 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट भी दर्ज किया। एक साल इसी तिमाही के दौरान इसे 2.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बेसिक और डाइल्यूटेड अर्निंग्स पर शेयर (ईपीएस) 14.19 रुपये प्रति शेयर रहा, जो शेयरहोल्डर वैल्यू में बढ़ोतरी और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन को उजागर करता है।
क्या कहना है कंपनी का
वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित हरजीभाई गोल का कहना है "वित्त वर्ष की पहली तिमाही वेलोरा इम्पैक्ट की ग्रोथ यात्रा में एक अहम पड़ाव है। हमारा शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और मुनाफे में वापसी, हमारे स्ट्रैटेजिक बदलाव के प्रयासों के सफल क्रियान्वयन को दर्शाती है। हम अपने बिजनेस के बुनियादी पहलुओं को मजबूत करने, मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने शेयरधारकों के लिए लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं