मास्टर ट्रेनर सुधारेंगे 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, हर स्कूल में वार्डन टीचर भी होंगे तैनात

Updated on 07-12-2024 12:15 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली है। अब करीब तीन माह का समय शेष है। स्कूल शिक्षा विभाग इस बार सरकारी स्कूलों का 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सुधारने के लिए नई पहल कर रहा है।खासतौर पर 10वीं में इस बार बेस्ट ऑफ फाइव योजना समाप्त हो गई है। इस कारण परिणाम सुधारने के लिए विभाग विशेष तैयारी में जुटा है। इस बार राज्य स्तर पर विषयवार मास्टर ट्रेनर चयनित किए गए हैं, जो जिले के सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे।

खासतौर पर 10वीं में इस बार बेस्ट ऑफ फाइव योजना समाप्त हो गई है। इस कारण परिणाम सुधारने के लिए विभाग विशेष तैयारी में जुटा है। इस बार राज्य स्तर पर विषयवार मास्टर ट्रेनर चयनित किए गए हैं, जो जिले के सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे।

मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया गया है

इस बार प्रोजेक्ट बेस लर्निंग पद्धति अपनाई गई है। इसमें विद्यार्थियों की समस्या को पहचानकर प्रोजेक्ट द्वारा हल कराने का प्रयास किया जाता है। प्रदेश के 274 सीएम राइज स्कूलों के 32 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर चयनित किया गया है। इन्हें एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। ये मास्टर ट्रेनर प्रत्येक संभाग के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

वार्डन शिक्षक पांच विद्यार्थियों की लेंगे जिम्मेदारी

प्रत्येक स्कूल में वार्डन शिक्षक बनाए जाएंगे।इन वार्डन शिक्षकों को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी जाएगी।ये वार्डन शिक्षक विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी से लेकर खान-पान,जागने व सोने से लेकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे ।हर सप्ताह की रिपोर्ट तैयार करेंगे।साथ ही प्रत्येक सप्ताह टेस्ट लेकर तैयारी को परखा जाएगा।

छमाही परीक्षा के दौरान कक्षा लगाई जाएगी

छमाही परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाली है। इस बार परीक्षा के बाद भी कक्षाएं लगाई जाएंगी,ताकि अगले दिन के विषय की तैयारी कराई जाए।सभी गतिविधियों के स्थान पर मुख्य विषयों को पढ़ाया जाए। शीतकालीन अवकाश के दौरान तीन वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास कराया जाए। विषय शिक्षक द्वारा निरीक्षण कर कमजोर बिंदुओं पर शैक्षणिक कार्य कराया जाए। कुछ स्कूल रविवार सहित छुट्टियों के दिन भी क्लास लगाकर तैयारी करा रहे हैं।

मेधावी विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को दिखाया जाए

विद्यार्थियों को विगत वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को दिखाकर उन्हें अच्छे अंक लाने के लिए मार्गदर्शित किया जाए। मंडल की वेबसाइट पर उपलबध है।

ये पहल की जा रही है

  • तिमाही परीक्षा के परिणात के आधार पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाए।
  • 30 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूलों से चर्चा की जाए।
  • गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान में कम परिणाम वाले शिक्षकों से चर्चा की जाए।
  • परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 18002330175 पर काल करें।
  • प्रेरणादायी वीडियो दिखाएं।
  • परीक्षा के बाद अधिकतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित या पुरस्कृत किया जाएगा।
  • तिमाही परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की अलग से कक्षा लगाई जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.