तीसरे चरण के लिए सबसे अधिक 233 नामांकन:भोपाल, राजगढ़ और ग्वालियर में चुनावी दावेदारों की सर्वाधिक भीड़, धार में एक भी नाम नहीं

Updated on 20-04-2024 12:59 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सबसे अधिक 233 नामांकन जमा हुए हैं। इसमें सबसे अधिक 41 नामांकन भोपाल और 35 राजगढ़ व 33 ग्वालियर में जमा हुए हैं। नामांकन दाखिले का समय खत्म होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का इंतजार है। उधर, चौथे चरण के दूसरे दिन तक 11 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन भरे हैं। अभी भी धार लोकसभा सीट में एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ है।

इसके पहले तीसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम और बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन, कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने भोपाल और बैतूल से बीएसपी प्रत्याशी अर्जुन अशोक भलावी ने नामांकन भरा। अर्जुन के पिता बैतूल से बीएसपी कैंडिडेट थे लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने बैतूल का चुनाव तीसरे चरण में शिफ्ट कर दिया था और सिर्फ बीएसपी कैंडिडेट को नामांकन भरने की छूट दी गई थी। उधर चौथे चरण के लिए नामांकन दाखिले के दूसरे दिन 4 प्रत्याशियों ने अपने परचे भरे हैं।

तीसरे चरण में भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सागर, राजगढ़, गुना, विदिशा और भोपाल सीट पर भी आखिरी दिन नामांकन जमा हुए। चौथे चरण के नामांकन के अंतर्गत इंदौर, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास, धार और खरगौन के लिए नामांकन जमा हुए हैं।

अब तक यहां इतने नामांकन जमा

तीसरे चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों विदिशा में 23, सागर में 22, राजगढ़ में 35, मुरैना में 25, भिंड में 19, भोपाल में 41, गुना में 25 तथा ग्वालियर में 33 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। बीएसपी कैंडिडेट अशोक भलावी के निधन के कारण दूसरे से तीसरे चरण में आई बैतूल लोकसभा सीट के बीएसपी प्रत्याशी का नामांकन भी अभी जमा होना बाकी है। तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 20 अप्रेल को होगी और 22 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं दूसरी ओर चौथे चरण के लिये दूसरे दिन शुक्रवार को 4 उम्मीदवारों ने 4 नाम नामांकन जमा किए हैं। अब तक 11 प्रत्याशियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके है। चौथे चरण के लिये दूसरे दिन देवास में 1, इंदौर में 2, खरगौन में 1,नामांकन दाखिल किया गया। उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार एवं खण्डवा में शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.