मेयर, एमआईसी-पार्षदों को अब 'झुकना' नहीं पड़ेगा:भोपाल निगम मीटिंग हॉल में साउंड सिस्टम अपग्रेड

Updated on 23-07-2025 12:11 PM

भोपाल नगर निगम की मीटिंग में अब सवाल-जवाब के दौरान मेयर, एमआईसी सदस्य और पार्षदों को झुकना नहीं पड़ेगा। गुरुवार को होने वाली मीटिंग से पहले साउंड सिस्टम अपग्रेड किया गया है। पिछले 2 दिन से सिस्टम की टेस्टिंग भी की जा रही है।

निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया कि बैठक में साउंड सिस्टम की वजह से कई बार बीच मीटिंग में रूकावट आती थी। इसलिए इसे ठीक करवाया गया है। वहीं, मेयर, एमआईसी सदस्य और पार्षदों की टेबल पर लगे माइक की लंबाई भी बढ़ाई गई है। मीटिंग हॉल में मेयर मालती राय, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और सभी एमआईसी सदस्य-पार्षदों के सवाल-जवाब के लिए माइक लगे हैं।

बीजेपी पार्षद दल की बैठक होगी परिषद की मीटिंग से पहले बुधवार शाम को बीजेपी पार्षद दल की बैठक होगी। यह बैठक महापौर राय लेंगी, जिसमें एमआईसी मेंबर भी शामिल होंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की प्लानिंग बनाई जा रही है।

नाम बदलने के दो प्रस्ताव भी आएंगे परिषद की बैठक में इलाके और चौराहे का नाम बदलने के 2 प्रस्ताव भी आएंगे। पुराने शहर स्थित ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर 'राम बाग' होगा, जबकि विवेकानंद पार्क के पास चौराहे का नाम 'विवेकानंद चौक' किया जाएगा। ये दोनों ही प्रस्ताव एमआईसी ने पास कर दिए हैं।

25 करोड़ रुपए से 6 विसर्जन कुंड बनेंगे निगम की बैठक 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में होगी। इसका एजेंडा तय हो गया है। इसके अनुसार, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 4.45 करोड़ रुपए से कुंड बनाया जाएगा। इसमें शेड, मॉनिटरिंग टॉवर, रिटेनिंग वॉल, पॉथ-वे, बाउंड्रीवॉल, हार्टिकल्चर ड्रेन कलवर्ट, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं इंट्रेस गेट होंगे।

इसी तरह नीलबड़ में 6.01 करोड़ रुपए, संजीव नगर में 4.77 करोड़ रुपए, मालीखेड़ा में 2.49 करोड़ रुपए और प्रेमपुरा में 7.34 करोड़ रुपए से कुंड बनाए जाएंगे।

'शहर सरकार' को घेरने की तैयारी में विपक्ष विपक्ष 'शहर सरकार' को घेरने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बताया कि बैठक में सड़क, पानी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दूसरी ओर लगातार बैठक देरी से होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान 'गुड्‌डू' ने बताया कि दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में खाना मिल रहा है। दूसरी ओर, टॉयलेट्स के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, पिछले दिनों एमआईसी की बैठक हुई थी। इसमें सुलभ इंटरनेशनल ने 25 स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालय में उपयोगकर्ता शुल्क दर 6 से बढ़ाकर 10 रुपए किए जाने की मंजूरी चाही थी। एमआईसी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया था। इसके बाद से ही कांग्रेस विरोध कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.