भोपाल में एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाई:आखिरी बार मां-पिता से बोली एक दिन के लिए घर नहीं जाना, यहीं मनाऊंगी होली

Updated on 12-03-2025 01:56 PM

भोपाल के कोलार इलाके की दृष्टि सिटी में एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राधा कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी और किराए के फ्लैट में रहती थी।

मौत के तीन घंटे पहले ही उसने अपने माता-पिता से मुलाकात की थी और बताया था कि उसे एक दिन की छुट्टी मिली है। उसने कहा था कि वह घर नहीं जाना चाहती और भोपाल में ही होली मनाएगी। मंगलवार की रात उसका शव फ्लैट में मिला। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई जोगिंदर नेगी ने बताया कि रिमझिम श्रीवास्तव (21), पुत्री संजय श्रीवास्तव मूल रूप से उज्जैन की निवासी थी। भोपाल के कोलार इलाके की दृष्टि सिटी में रह रही थी। वह आरकेएमसी से एमबीबीएस सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

मंगलवार रात कई बार कॉल करने के बावजूद जब उसने फोन नहीं उठाया, तो उसके दोस्त उसे देखने फ्लैट पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे से लटका पाया।

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर घटनास्थल को सील कर दिया। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों या दोस्तों ने भी आत्महत्या का कोई ठोस कारण नहीं बताया।

पिता बोले- आखिरी मुलाकात में कोई तनाव नहीं दिखा

मृतका के पिता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि रिमझिम उनकी इकलौती बेटी थी। पढ़ाई में वह टॉपर थी। पिछले साल फर्स्ट ईयर में पूरे कॉलेज में थर्ड रैंक आई थी। वह डेढ़ साल से भोपाल में रह रही थी।

उन्होंने कहा, "मुझे बेटी पर किसी भी तरह का पढ़ाई का दबाव नहीं था। मैं फार्मा कंपनी में डीसीएम हूं और एक मीटिंग के सिलसिले में मंगलवार को भोपाल आया था। होटल में ठहरने के कारण पत्नी भी साथ आई थी, ताकि बेटी से मुलाकात हो सके। मीटिंग के बाद मैंने उसे होटल पर ही बुला लिया। बातचीत के दौरान वह बिल्कुल सामान्य थी।"

उन्होंने आगे बताया कि होली पर बेटी को उज्जैन चलने का कहा था, लेकिन उसने कहा कि सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिली है, इसलिए घर नहीं जा पाएगी और भोपाल में ही होली मनाएगी। शाम 7 बजे हम उज्जैन के लिए रवाना हुए। लेकिन जब सोनकच्छ के पास पहुंचे, तो कॉल आया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

चाचा बोले- कॉलेज में ही कुछ हुआ होगा, जांच होनी चाहिए

मृतका के चाचा एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि रिमझिम के तीन दोस्त लगातार उसे कॉल कर रहे थे। जब उसने फोन नहीं उठाया, तो वे उसके घर पहुंचे और वहीं मौत का पता चला।

उन्होंने कहा कि, "घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने इन तीनों दोस्तों को छुट्टी पर क्यों भेज दिया? आखिर इस बीच ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली?"

उन्होंने कहा कि रिमझिम के मोबाइल की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कॉलेज के दबाव या तनाव की संभावना जताई और मामले की गहराई से जांच की मांग की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.