आदमपुर खंती में 26 जून तक लगेगा मेडिकल कैंप:सांस, त्वचा समेत अन्य रोगों का मिलेगा ट्रीटमेंट

Updated on 17-06-2025 02:01 PM

आदमपुर खंती डंपिंग साइट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग 18 जून से 26 जून 2025 तक पडरिया काछी गांव में एक मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन कर रहा है।

यह शिविर डंपिंग साइट के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की सेहत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को देखते हुए आयोजित किया जा रहा है। डंपिंग साइट से निकलने वाले प्रदूषण के कारण इन क्षेत्रों में सांस संबंधी बीमारियां, त्वचा रोग और अन्य सेहत से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका रहती है।

5 विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद इस शिविर में श्वसन रोग विशेषज्ञ (सांस से जुड़ी बीमारियों के डॉक्टर), चर्म रोग विशेषज्ञ (त्वचा रोगों के डॉक्टर), पेट रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ (आंखों के डॉक्टर), और पैथोलॉजिस्ट सहित जरूरी चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहेगा। यह सभी क्षेत्र में मौजूद मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी सलाह व उपचार देंगे।

CMHO से मिले नर्सिंग होम एसोसिएशन प्रतिनिधि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार शाम CMHO डॉ. मनीष शर्मा के साथ बैठक की। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अनूप हजेला, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. विनोद जैन, डॉ. उमेश शारदा, डॉ. राहुल खरे सहित बड़ी संख्या में निजी चिकित्सक शामिल थे।

डॉ. शर्मा ने इस दौरान अस्पताल संचालकों के साथ कोविड-19 की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में भी निजी अस्पतालों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.