चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Updated on 13-04-2023 06:26 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को  नरेला विधानसभा के वार्ड-70 और 69 में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और स्थानीय नागरिकों के साथ सोशल ऑडिट किया। इस दौरान वे वार्ड-70 अंतर्गत अशोका गार्डन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। यहाँ सुबह 10:45 बजे तक चिकित्सक और नर्सिंग स्टॉफ अनुपस्थित थे। इस पर मंत्री श्री सारंग ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को कॉल कर कार्रवाई करने के लिये निर्देशित किया। मंत्री श्री सारंग ने बिजली नगर में शासकीय माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ के देरी से पहुँचने पर जताई नाराजगी

मंत्री श्री सारंग सुबह 10:30 बजे अशोका गार्डन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने मरीजों के पंजीयन, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र एवं रक्त जाँच केंद्र के साथ ही मरीजों को मिलने वाली अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री श्री सारंग ने दवा वितरण केंद्र के स्टॉक रजिस्टर और स्वास्थ्य केंद्र के उपस्थिति रजिस्टर की भी जाँच की। इस दौरान चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ की अनुपस्थिति पर मंत्री श्री सारंग ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल सीएमएचओ को कॉल कर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ को समय पर उपस्थित रहने के साथ ही देर से आने की पुनरावृत्ति पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

 शासकीय प्राथमिक शाला के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाँच

मंत्री श्री सारंग ने बिजली नगर में शासकीय माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने शाला के उन्नयन के लिये बनाई जा रही कार्य-योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी जाँच की और संतुष्टि व्यक्त की। मंत्री श्री सारंग ने शाला की कक्षाओं का भी अवलोकन किया।

लाड़ली बहना योजना पंजीयन शिविर का किया निरीक्षण

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-69 के परिहार चौराहे पर लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया देखी और पंजीयन के बारे में अधिकारी-कर्मचारियों से जानकारी ली। मंत्री श्री सारंग ने लाड़ली बहना योजना के पंजीयन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में आने वाली बहनों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.