चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने भरे लाड़ली बहनों के पंजीयन फार्म

Updated on 26-03-2023 07:05 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा के वार्ड 44 के आचार्य नरेंद्र देव नगर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पंजीयन शिविर में पहुँचे। यहाँ उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही योजना के लिये आवेदन करने आई अनेक महिलाओं के पंजीयन फार्म भी भरे। अपने जन-प्रतिनिधि को फार्म भरता देख महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्ड में लगे लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविर

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की है। इस योजना से 23 से 60 वर्ष तक आयु की गरीब एवं निम्न आय वर्ग की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि राज्य सरकार द्वारा जमा कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इस अभिनव योजना का लाभ नरेला विधानसभा की प्रत्येक पात्र महिला को मिल सके इसके लिये संपूर्ण नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पंजीयन शिविर लगाये गये हैं।

योजना का लाभ लेने के लिये महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

मंत्री श्री सारंग ने पंजीयन शिविरों के निरीक्षण के दौरान नरेला विधानसभा के आचार्य नरेंद्र देव नगर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिये महिलाओं के पंजीयन के लिए आवेदन भरे। महिलाओं में योजना का लाभ लेने के लिये खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 30 अप्रैल 2023 तक योजना के लिये पंजीयन किये जायेंगे। इसके बाद मई माह में आवेदनों की स्क्रूटनी की जायेगी। वहीं 10 जून से सभी पात्र महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि जमा की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.