चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया सेमरा सब्जी मंडी से भोपाल स्टेशन तक के मुख्य मार्ग के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन

Updated on 24-05-2023 06:24 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत सेमरा सब्जी मंडी से चांदबड़ होते हुए भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक मुख्य मार्ग की डामरीकृत सड़क के नवीनीकरण कार्य का क्षेत्र के रहवासियों के साथ भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री सारंग ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि नरेला विधानसभा में हर घर नर्मदा जल, पक्की सड़कें, सीवेज सिस्टम जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा में सुविधाओं में निरंतर वृद्धि की जा रही है, क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। भूमि-पूजन के दौरान रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त करते हुए सेमरा सब्जी मंडी से लगभग 2 कि.मी लंबा रोड-शो भी निकाला। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

सेमरा सब्जी मंडी से भोपाल स्टेशन तक के मुख्य मार्ग का होगा नवीनीकरण

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास और प्रगति को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सेमरा सब्जी मंडी से लेकर स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक मुख्य मार्ग की डामरीकृत सड़कों का नवीनीकरण किया जायेगा। इससे क्षेत्र के वार्ड-36, 37 एवं 38 के पुरूषोत्तम नगर, साई राम कॉलोनी, चांदबड़, सेमरा, बापू कॉलोनी, दुर्गा नगर, खुशीपुरा, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, करारिया फार्म सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा।

नरेला विधानसभा है नरेला परिवार

भूमि-पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्रवासियों को रोड-शो के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा को उन्होंने कभी राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा, बल्कि एक परिवार के रूप में माना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वे दृढ़ संकल्पित हैं। क्षेत्र में विकास की अविरल धारा प्रवाहित करते हुए निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। नरेला विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ क्षेत्र में हर जन-सुविधा में बढ़ोतरी की जा रही है।  

2 कि.मी. लंबे रोड-शो का रहवासियों ने किया भव्य स्वागत

क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त करने के लिए सेमरा सब्जी मंडी से लेकर चांदबड़ होते हुए भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 तक रोड-शो का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 2 किलोमीटर तक बच्चों, वयस्कों और महिलाओं ने मंत्री श्री सारंग का स्वागत और अभिनंदन भी किया। रोड-शो के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक स्वागत मंचों से पुष्प-वर्षा के साथ ही पुष्प-माला पहनाकर मंत्री श्री सारंग का स्वागत किया गया।

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना महिलाओं के साथ छलावा

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की है। इसके तहत 23 से 60 वर्ष तक की आयु की पात्र महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि राज्य सरकार द्वारा जमा कराई जायेगी। मंत्री श्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ इस योजना की नकल करते हुए नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा रहे हैं, जो कि पूर्णरूप से चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कांग्रेस की किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ता का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी योजना सरकार के द्वारा ही क्रियान्वयित की जा सकती है, कांग्रेस की यह नारी सम्मान योजना प्रदेश की महिलाओं के साथ छलावा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.