चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया वार्ड 36,37 एवं 58 के रहवासियों को दी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

Updated on 04-10-2023 01:15 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 36,37 एवं 58 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विकास कार्यों की सौगात के लिये रहवासियों ने वाहन रैली निकाल कर मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्ष 2008 के पहले नरेला विधानसभा में पेयजल की बड़ी समस्या थी। 3 वर्षों के भीतर ही हर घर में नर्मदा का जल पहुंचा है। इससे संपूर्ण क्षेत्र में पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो गई है। करोड़ों की लागत से हर गली हर मोहल्लें की सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

रहवासियों ने रोड शो से किया मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत

मंत्री श्री सारंग द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की सौगात के लिये रहवासियों में अपार उत्साह देखने को मिला। यहां लगभग 2 किलोमीटर तक रोड शो निकाले गये। करीब 150 स्थानों पर स्वागत मंचों के जरिये रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग पर पुष्प-वर्षा की। इस दौरान विशेष रूप से महिलाएं अपने घरों के बाहर आरती की थाल सजाये अपने भैया विश्वास का स्वागत करने के लिये आतूर नज़र आयी। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने अभिभूत होते हुए सभी की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मंत्री श्री सारंग ने नागरिकों से संवाद के दौरान कहा कि 2008 के पहले के नरेला में और आज के नरेला में अंतर स्पष्ट रूप से नज़र आता है।

वार्ड 36, 37 एवं 58 में रहवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 36 रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 से वार्ड 37 की सभी मुख्य मार्गों, वार्ड 37 में समस्त मुख्य मार्गों के नवीनीकरण, नाली निर्माण व हबीबिया शासकीय स्कूल के उन्नयन एवं वार्ड 58 शांति निकेतन भारती निकेतन की समस्त सड़कों के नवीनीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात का भूमिपूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.