मेडिकल की पी.जी. कक्षाओं के लिए भी हिन्दी में पुस्तकें विकसित की जाएंगी- मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 16-10-2022 05:33 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम ने मेडिकल की किताबों का अध्ययन कर उन्हें हिंदी में रूपान्तरित किया है। असंभव लगने वाले इस कार्य को चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने समय-सीमा में पूरा कर दिखाया है। मैं आज इस टीम से मिलने और बधाई देने विशेष रूप से आया हूँ। अभी प्रथम वर्ष की पुस्तकें तैयार हुई हैं। द्वितीय वर्ष की किताबों को भी बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पीजी कक्षाओं के लिए भी जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में मेडिकल की पुस्तकें हिंदी में विकसित करने के लिए स्थापित चिकित्सा शिक्षा विभाग के हिंदी प्रकोष्ठ वॉर रूम मंदार पहुँच
कर विषय-विशेषज्ञों से चर्चा में यह बात कही। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित थे।

बताया गया कि पुस्तकों के हिन्दी रूपांतरण का कार्य शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबंधित विषयों के प्राध्यापक तथा सह-प्राध्यापक द्वारा किया गया है। हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विषय निर्धारण समिति और सत्यापन कार्य के लिए विषय सत्यापन समितियों का गठन किया गया था। पाठ्यक्रम निर्माण में चिकित्सा छात्रों और अनुभवी चिकित्सकों के सुझाव शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने वाली टीम के राज्य प्रमुख डॉ. लोकेन्द्र दवे से भेंट की। मुख्यमंत्री ने एनॉटामी, फिजियोलॉजी और बायोक्रेमेस्ट्री की पुस्तकें विकसित करने वाली टीम के डॉ. यशवीर, डॉ. देवेन्द्र चौधरी, डॉ. आशीष गोलिया, डॉ. अभिजीत यादव, डॉ. तृप्ति सक्सेना, डॉ. सुबोध पाण्डेय तथा डॉ. सोनिया बावेजा से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री चौहान ने समय-सीमा में यह कार्य पूर्ण करने के लिए टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी और हिन्दी में पुस्तकें विकसित करने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्राप्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.