मेडिकल छात्रा सुसाइड प्रकरण.. जीएमसी में जूनियर डाक्‍टर हड़ताल पर अड़े, मरीज इलाज के लिए खड़े

Updated on 04-08-2023 01:08 PM
भोपाल । गांधी मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों की हड़ताल के कारण अब मरीज और उनके स्वजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को लंबा इंतजार करने के कारण कई मरीज खुद ही हमीदिया से वापस हो गए क्योंकि स्टाफ इनसे कह रहा था कि डाक्टर हड़ताल पर हैं, तो ओपीडी में उपचार मिलने में देरी होगी। यह बात पुराने भोपाल से आए मो.अब्दुल कादीर ने बताई । उन्होंने बताया कि मेटरनिटी में उपचार को लेकर कोई गारंटी देने को तैयार ही नहीं है। जूनियर डाक्टरों ने सुबह जस्टिस फार सरस्वती के नारे के साथ रैली निकाली। शुक्रवार से हड़ताल में सीनियर रेसिडेंट डाक्टर भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी तरह से चौपट हो सकती हैं। दरअसल, गांधी मेडिकल कालेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की जूनियर डाक्टर डा. बाला सरस्वती सुसाइड को लेकर एचओडी डा.अरुणा कुमार को गांधी मेडिकल कालेज से हटाने की मांग को लेकर करीब 250 से अधिक डाक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी संगठनों ने भी जूनियर चिकित्सकों की समर्थन दे दिया है।

रोजाना आते हैं लेबर पेन के 15 से 20 मरीज

हमीदिया के महिला विभाग में रोजना करीब एक हजार के आसपास ओपीडी रहती हैं। इसमें 150 से अधिक इमरजेंसी मरीज शामिल होते हैं। वहीं लेबर पेन से पीड़ित इमरजेंसी केस रोजाना 15 से 20 के आसपास होते हैं। गुरुवार को भी कई मरीज डाक्टर के नहीं होने के कारण वापस हो गए।

डा. अरुणा को हटा दें, हड़ताल समाप्त कर देंगे

जूडा के अध्यक्ष डा.संकेत सीते ने बताया कि हमारी मांगें साफ हैं। डा. अरुणा कुमार मेडम को मेडिकल कालेज से हटाया जाए। कल भी हमें धमकाया गया। हम नहीं चाहते कि हड़ताल आगे बढ़े या रोगियों का नुकसान हो। रोज 35-40 से आपरेशन टल रहे हैं। डा. अरुणा कुमार का बहुत अधिक प्रभाव है। उनकी मौजूदगी में ही रेसीडेंट डाक्टरों में बहुत डर रहता है।

जूडा ने डीन से की प्राध्यापक और सहप्राध्यापक की शिकायत

जूडा ने डा भारती परिहार ( प्राध्यापक) एवं डा सोना सोनी (सहप्राध्यापक) की शिकायत डीन से की है। इसमें कहा गया है कि ये दोनों हड़ताल ख़त्म करने के लिए दवाब डाल रहे हैं। नहीं करने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दे रहे हैं। जूनियर डाक्टरों का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना या अनहोनी होती है तो इसकी सारी जवाबदारी डा. भारती परिहार एवं डा सोना सोनी की रहेगी।

इनका कहना है

हमें प्रदेश भर के कालेज के सीनियर-जूनियर रेसिडेंट का समर्थन मिल रहा है। एमटीए भोपाल का पहले ही समर्थन मिला हुआ है। हमारी हड़ताल डा.अरुणा को हटाने के बाद ही समाप्त की जाएगी।

- डा.संकेत सीते, जूनियर डाक्टर एसोसिएशन

जूनियर डाक्टर डा. अरुणा कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आगे का निर्णय उनको ही लेना है। जूनियर डाक्टर को धमकाने के मामले में शिकायत मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.