मैनिट और आईआईटी में पढ़ेंगे शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के मेधावी विद्यार्थी: तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 05-01-2024 12:48 PM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के बच्चों को बेहतर परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्ति के लिए नए अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। संस्थान परस्पर ज्ञान एवं संसाधनों का उपयोग कर सकें, ऐसे नवाचार किए जा रहे हैं। इस अनुक्रम में एक संस्थान से दूसरे संस्थान में क्रेडिट ट्रांसफर के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने का यह नवाचार प्रादेशिक शिक्षा में नवीन आयाम स्थापित करेगा। प्रदेश के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को मैनिट और आईआईटी जैसे उत्कृष्ट इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ने का अवसर मिलेगा। यह बात उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा विभाग एवं मैनिट भोपाल के मध्य समझौता ज्ञापन(एमओयू) संपादन कार्यक्रम के अवसर पर कही। मंत्री श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अनुरूप आवश्यक नवाचारों के माध्यम से प्रदेश को तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट बनायेंगे। उन्होंने तकनीकी शिक्षा में इस नवाचार के लिए दोनों पक्षों को बधाई एवं लाभान्वित छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीई/बीटेक/बीआर्क पाठ्यक्रमों की मेधावी 50 छात्राओं का अंतिम वर्ष का अध्ययन मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) भोपाल से कराये जाने के संबंध में आज तकनीकी शिक्षा,उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की उपस्थिति में मंत्रालय के सभा कक्ष में तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव एवं मैनिट, भोपाल के निदेशक श्री करुणेश कुमार शुक्ल के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) निष्पादित किया गया। इस अवसर पर आरजीपीवी विश्विद्यालय के कुलपति डॉ सुनील गुप्ता सहित विभागीय अधिकारीगण एवं लाभान्वित छात्राएं उपस्थित थीं।

 मैनिट भोपाल के साथ साथ आईआईटी इंदौर में भी विद्यार्थियों को मिला पढ़ने का अवसर

आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री मदन कुमार नागरगोजे ने बताया कि अनुबंध के तहत प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों एवं यूआईटी आरजीपीव्ही, भोपाल में बीई/बीटेक/बीआर्क पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत मेधावी 50 छात्राओं को मैनिट,भोपाल से संबन्धित ब्रांच के अंतिम सेमेस्टर (बीई/बीटेक- आठवां सेमेस्टर/ बीआर्क-दसवां सेमेस्टर) के प्रोजेक्ट वर्क का अध्ययन/संचालन, राष्ट्रीय स्तर के संस्थान - मैनिट भोपाल में उपलब्ध अत्याधुनिक लेब्स एवं उच्च तकनीकी के उन्नत उपकरणों के माध्यम से अनुभवी फेकल्टी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट कार्य संपादित किए जाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रवेशित छात्राओं को कोई अतिरिक्त शिक्षण शुल्क देय नहीं होगा, मात्र 4 हजार 900 रुपए के अन्य शुल्क जैसे चिकित्सा निधि/स्टूडेंट गतिविधि शुल्क/लाइब्ररी शुल्क/पंजीयन एवं परीक्षा शुल्क /कम्प्युटर एवं इंटरनेट शुल्क आदि देय होंगे। वहीं क्रेडिट ट्रांसफर अवधारणा अनुरूप अंतिम सेमेस्टर का अध्ययन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के उपरांत संबन्धित छात्रा के अंक मैनिट,भोपाल द्वारा छात्रा की मूल संस्था को निर्धारित मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार प्रेषित किए जावेंगे। भोपाल के बाहर स्थित संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को मैनिट,भोपाल के कन्या छात्रावासों में निर्धारित शुल्क के भुगतान उपरांत रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा मैनिट, भोपाल के साथ साथ आईआईटी, इंदौर में भी 23 विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष में प्रवेश पा लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.