सात दिनों में 800 किमी का सफर तय कर 30 अगस्त तक इंदौर आएंगे मेट्रो ट्रेन के कोच

Updated on 24-08-2023 12:22 PM

 इंदौर। वड़ोदरा के सावली से इंदौर मेट्रो के लिए कोच रवाना हो चुके हैं। इनके 30 अगस्त तक इंदौर पहुंचने की संभावना है। कोच आने के बाद इनकी अनलोडिंग में 10 दिन का समय लगेगा। कोच को मेट्रो के डिपो में बने स्टेब्लिंग यार्ड में ले जाकर टेस्टिंग ट्रैक पर जांच की जाएगी। उसके पश्चात कोच मेट्रो के वायडक्ट पर पहुंचेगे। इस तरह 15 सितंबर तक मेट्रो कोच का ट्रायल रन होने की संभावना जताई जा रही है।

वड़ोदरा में मेट्रो ट्रेन का कोच को रवाना करने पहले उसका विधिवत पूजन किया गया और उसके बाद एक दिन पैकिंग में बीता। इसके पश्चात दो कोच को मंगलवार रात को इंदौर रवाना किए गए। एक मेट्रो कोच को बुधवार को रवाना किया गया। 60-60 टन वजनी तीन कोचों को अलग-अलग कंटेनर द्वारा सड़क मार्ग से भेजा रहा है।

वड़ोदरा से झाबुआ होकर इंदौर आने वाला मार्ग पर काफी घुमावदार मोड़ होने के कारण इस रूट के बजाय वड़ोदरा से उदयपुर होते हुए सड़क मार्ग से 800 किलोमीटर की दूरी तय कर कोच इंदौर आ रहा है। यहां आने के बाद गांधीनगर डिपो में आधुनिक तकनीक की 4 पाइंट जेक मशीन से ट्रेन को अनलोड किया जाएगा।

मेट्रो काेच का आकार

चौड़ाई: 2.9 मीटर

लंबाई: 22 मीटर

ऊंचाई: 5 मीटर

वजन: 60 टन

ट्रायल रन के दौरान एक ट्रैक का होगा उपयोग

गांधीनगर डिपो से सुपर कारिडाेर 3 मेट्रो स्टेशन के बीच 5.9 किलोमीटर लंबे वायडक्ट पर मेट्रो का ट्रायल रन होना है। ट्रायल रन के दौरान वायडक्ट की डाउनलाइन पर बिछाई की दो पटरियों में से सिर्फ एक का उपयोग किया जाएगा। गांधीनगर डिपो से गांधी नगर स्टेशन होते हुए मेट्रो के कोच को सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर 3 तक लाया जाएगा। ट्रायल रन के दिन इसी स्टेशन से गांधी नगर स्टेशन की ओर हरी झंडी दिखाकर मेट्रों के तीनों कोच को रवाना किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.