RKMP-एम्स तक 90 किमी की स्पीड से दौड़ेगी मेट्रो:20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल पूरा

Updated on 07-03-2025 01:04 PM

भोपाल में रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से एम्स के बीच 20 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से मेट्रो का ट्रायल हो चुका है। अब इसे 90Km की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। वहीं, लोड टेस्टिंग भी की जाएगी। इसी साल जुलाई-अगस्त तक मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू करने सभी पैमानों पर खरा उतरने के बाद रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) सर्वे करेगी।

मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों ने बताया कि आरकेएमपी से एम्स के बीच 10-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो का ट्रायल किया गया है। अब इसकी स्पीड बढ़ा रहे हैं। शेड्यूल तय करके इसे दौड़ाया जा रहा है। अधिकतम स्पीड 90 किमी प्रतिघंटा तक पहुंचेगी। इससे पहले लोड टेस्टिंग समेत अन्य मल्टीपल टेस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें ट्रैक की मजबूती, सिग्नलिंग, ब्रेकिंग सिस्टम भी देखे जाएंगे।

सबकुछ 'ओके' के बाद आरडीएसओ की टीम आएगी मेट्रो और ट्रैक से जुड़े सभी कामों को लेकर 'ओके' होने के बाद आरडीएसओ की टीम बुलाई जाएगी। यह इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, क्वालिटी जांच करेगी। इसके बाद ही कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) टीम इंस्पेक्शन करेगी। टीम की 'ओके' रिपोर्ट मिलने के बाद लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

अभी तीन स्टेशनों के काम पर फोकस मेट्रो का ऑरेंज लाइन का प्रायोरिटी रूट सुभाषनगर से एम्स तक करीब 7 किमी है। सुभाषनगर से आरकेएमपी के बीच 3 अक्टूबर 2023 को पहली बार ट्रायल रन हुआ था। इसके बाद अब तक टेस्टिंग का दौर जारी है। टेस्टिंग में मेट्रो पास भी हो गई। आरकेएमपी से एम्स के बीच मंगलवार से ट्रायल शुरू हुआ।

अफसरों के अनुसार, मेट्रो की टेस्टिंग जारी रहेगी। इसी बीच तीन स्टेशन डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स के बचे काम पर फोकस है। इसका स्ट्रक्चर पूरा हो चुका है। यहां एंट्री और एक्जिट गेट को लेकर काम चल रहा है।

आरओबी से भी गुजर रही मेट्रो मेट्रो ट्रेन रानी कमलापति से चलकर ROB (रेलवे ओवर ब्रिज), डीआरएम ऑफिस एवं अलकापुरी स्टेशन होते हुए एम्स स्टेशन पहुंच रही है। बता दें कि आरओबी का काम कुछ महीने पहले ही पूरा हुआ है। इसके बाद ट्रैक बिछाया गया। रेलवे ट्रैक और डीआरएम तिराहे पर दो स्टील ब्रिज बिछाए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.