प्रवासी कामगारों को भी मिलेगा वोटिंग राइट्स, चुनाव आयोग कर रहा है बड़ी तैयारी, राजनीतिक दलों से मांगी राय

Updated on 29-12-2022 06:38 PM
नई दिल्ली: चुनाव आयोग प्रवासी कामगारों को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है। आयोग काम, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने गृह प्रदेश से बाहर रह रहे लोगों को रिमोट वोटिंग देने की तैयारी में जुट गई है। इस बारे में राजनीतिक दलों से राय भी मांगी गई है। इस पहल से चुनावों में वोट प्रतिशत पहले से ज्यादा बढ़ने की संभावना को होगी। साथ ही कामगारों को अपने गृह नगर जाए बगैर मतदान देने का अधिकार मिल सकेगा।
भारत निर्वाचन आयोग ने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से गृह नगर से बाहर देश के अन्य इलाकों में बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया है। इस पहल से देश में कहीं से भी अपने अपने गृह और मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा। प्रवासी मतदाताओं को मदतान के लिए वापस अपने गृह राज्य नगर जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

चुनाव आयोग ने बनाई प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

इस पहल को जीवंत रूप देने के लिए आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) डिवलेप की है। यह एक रिमोट बूथ से ही 72 तकनिवार्चन क्षेत्रों का मतदान करा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रोटोटाइप आरवीएम के मद्देनजर राजनीतिक दलों को भी सुझाव के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कानूनी, प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक और टेक्निकल चुनौतियों पर राजनीतिक दलों की राय जानने के लिए एक पत्र भी जारी किया है।


बिहार और यूपी में बढ़ेगा वोट प्रतिशत

प्रवासी कामगारों को रिमोट वोटिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया में शामिल करने की चुनाव आयोग की पहल बिहार और यूपी के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। दरअसल बिहार और यूपी में रहने वाले अधिकांश लोग काम के सिलसिले में अपने प्रदेशों से बाहर हैं। बिहार और यूपी के लोग देश के कोने-कोने में बसे हुए हैं। ऐसे में रिमोट वोटिंग की प्रक्रिया लोकतंत्र में इन लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक बड़ा टूल साबित होगी। प्रवासी कामगारों को मतदान के लिए अपने गृह जनपद जाने की जरूरत नहीं होगी। वह अपनी मौजूदा जगह से ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। ऐसे में बिहार और यूपी के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में पहले की तुलना में ज्यादा वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.