ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, No Kings के नारों के साथ देश भर में विरोध प्रदर्शन, रिपब्लिकन बोले- हेट अमेरिका रैली

Updated on 19-10-2025 12:02 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एजेंलिस समेत तमाम शहरों में शनिवार को लाखों लोग इकठ्ठा हुए। अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनकारियों ने नो किंग्स के नारे के साथ मार्च निकाला और रैलियां कीं। No Kings(अब कोई राजा नहीं) के नाम से बुलाए गए इस प्रदर्शन का असर केवल अमेरिका तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कनाडा, यूरोप और पूरे यूरोप में इसकी गूंज सुनाई दी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका के तेजी से अधिनायकवाद की तरफ बढ़ने की निंदा की।
स्क्वायर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे जिन्होंने अपने हाथों में नारों से लिखे बैनर ले रखे थे। वहीं, बोस्टन, अटलांटा और शिकागो में हजारों की संख्या में लोगों ने रैलियां की। प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंगटन और लॉस एंजेलिस शहर में मार्च किया और कई रिपब्लिकन नेतृत्व वाले राज्यों में राजधानियों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर धरना दिया।

रिपबल्किन पार्टी ने कहा- हेट अमेरिका रैली

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने इन प्रदर्शनों को हेट अमेरिका (अमेरिका से नफरत वाली) वाली रैलियां करार दिया है। ट्रंप के इस साल राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से यह तीसरा बड़ा सामूहिक प्रदर्शन था। यह ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका शट डाउन का सामना कर रहा है जिसने संघीय कार्यक्रमों और सेवाओं को बंद कर दिया है।असंतुष्ट लोग ट्रंप प्रशासन की कई खास नीतियों और कामों का भी विरोध कर रहे हैं, जिनमें अमेरिकी शहरों में संघीय बलों/नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती शामिल है। आंदोलनकारी इसे संघीय शक्ति का अतिक्रमण और सैन्यीकरण कहा है। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 2500 से ज्यादा प्रदर्शनों की योजना बनाई गई है।

ट्रंप बोले- मैं राजा नहीं

इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने इस आरोप को खारिज किया है कि वे किसी राजा की तरह काम कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं राजा जैसा महसूस नहीं करता। मुझे किसी भी चीज की मंजूरी दिलाने के लिए नरक से गुजरना पड़ता है। उन्होंने राष्ट्रपति पद को डीप स्टेट, डेमोक्रेट्स के प्रभुत्व वाली नौकरशाही और एक कट्टरपंथी वामपंथी विपक्ष से नियंत्रित एक कठिन काम बताया है, जिसने ज्यादातर गोरे अमेरिकियों की असाधारणता को कम कर दिया है।

ट्रंप समर्थकों के निशाने पर प्रदर्शन

ट्रंप के प्रतिनिधियों ने इसे कट्टरपंथी वामपंथी प्रदर्शनकारियों द्वारा आजोजित अमेरिका से नफरत करने वाली रैलियां कहा, जिन्हें वे एंटीफा कहते हैं। फॉक्स न्यूज से वॉइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ये रैलियां डेमोक्रेटिक पार्टी से आयोजित और समर्थित हैं। लेविट ने आरोप लगाया कि इसका मुख्य मतदाता वर्ग हमास आतंकवादियों, अवैध विदेशियों और हिंसक अपराधियों से बना है।

हालांकि, देखने में रैलियां कुछ और ही थीं जिसमें ज्यादातर श्वेत अमेरिकी मूल के लोग ही थे। विरोध प्रदर्शनों में दक्षिणपंथी भड़काउ तत्वों के घुसपैठ के डर से कई जगहों पर रैली आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और अपनी चिंताओं को निजी तौर पर व्यक्त करने का आग्रह किया। इसके साथ ही फिलिस्तीनी झंडे, यूक्रेन के समर्थन जैसे प्रतीकों को अपने साथ न लाने और कोई भी हथियार न ले जाने का आग्रह किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.