अनुमतियों के चक्कर में नहीं अटकेंगी खनन परियोजनाएं:नीलामी से पहले ली जाएंगी पर्यावरण-वन अनुमति

Updated on 14-05-2025 12:43 PM

अन्य राज्यों की तरह, मप्र में भी खनन प्रोजेक्ट में पर्यावरण और वन क्षेत्र से जुड़ी अनुमतियां लेना कठिन रहा है। इन अनुमतियों के समय पर न मिलने से प्रोजेक्ट डेढ़-दो साल से लेकर कई सालों तक रुक जाते हैं। कई रद्द भी हो जाते हैं। अब खनन विभाग चार नए खनिज ब्लॉकों की नीलामी से पहले प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस (खनन पूर्व अनुमति) हासिल करने की योजना बना चुका है। ऐसा करने से जिस कंपनी को नीलामी में ठेका मिलेगा, वह सीधे काम शुरू कर सकेगी।

खनन विभाग ने बॉक्साइट के तीन और बेस मेटल के एक ब्लॉक को नीलाम करने से पहले पर्यावरण-वन अनुमति लेने की योजना बनाई है। ये ब्लॉक बालाघाट, दमोह और सतना जिलों में दिए जाने हैं। अगस्त तक अनुमति लेकर अक्टूबर-नवंबर तक नीलामी किए जाने की तैयारी है। साथ ही खनन से जुड़े वन, पर्यावरण और राजस्व जैसे विभागों के अफसरों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल भी बनाया जा रहा है। इससे वे समय पर खनन अनुमतियों पर काम कर सकेंगे।

तीन प्रक्रियाएं हैं जरूरी

खनन शुरू होने से पहले पर्यावरण अनुमति, वन क्षेत्र में खनन की अनुमति और माइनिंग प्लान को सहमति मिलना जरूरी है। हालांकि इनके पूरे होने में ही न्यूनतम दो से तीन साल लग जाते हैं। कई बार अनुमति नहीं मिली तो नीलामी के बाद ठेका भी निरस्त हो जाता है। साथ ही बीते दो महीनों में 370 से अधिक माइनिंग प्लान स्वीकृत किए जा चुके हैं। 2023 से माइनिंग कारपोरेशन अपने नाम से रेत खनन की पर्यावरण स्वीकृति लेना शुरू कर चुका है।

जोखिम का व्यवसाय

मप्र-छग के वरिष्ठ खनन अफसर रहे शैलेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि खनन बहुत अधिक जोखिम का व्यवसाय है। यदि नीलामी के बाद अनुमतियां नहीं मिलीं तो पूरा प्रोजेक्ट रद्द हो जाता है। बकस्वाहा में रियो टिंटो का कॉन्ट्रैक्ट इसका बड़ा उदाहरण है। खनन में प्री-एम्बेडेड क्लियरेंस सबसे पहली शर्त है। खनन में इज ऑफ डूइंग बिजनेस लाना है तो यह पहली सहूलियत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.