मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर जुबानी हमला, बोले- मप्र में झूठी गारंटी दे रहे हैं राहुल-प्रियंका

Updated on 07-10-2023 01:08 PM
भोपाल। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गारंटी फेल हो गई इसलिए कांग्रेसी वहां चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं। मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब हाहाकार मचा था। कांग्रेस न तो किसानों का कर्ज माफ कर पाई और न ही बेरोजगारी भत्ता दे पाई। यह तो चुनाव में केवल लालीपाप देने आते हैं और झूठी गारंटी देते हैं। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यों की गारंटी देने को लेकर पत्रकारों से चर्चा में कही।

झूठी गारंटी दो, सत्ता लो यह कौन सा माडल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस ने गारंटी दी थी, वहां क्या हाल हुआ। 1500 रुपये हर महिला के खाते में डालेंगे पर सरकार को 10 महीने हो गए एक रुपये महिला के खाते में नहीं डाला। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यह कौन सा माडल है, झूठी गारंटी दो, सत्ता लो और बाद में गारंटी पूरी मत करो, विकास भी रोक दो। राहुल गांधी का माडल फेल हो चुका है।

चीन की धरती पर खिलाड़ी तिरंगा का जलवा

कटनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अच्छी शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता था। आज प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। सरकार की सोच ईमानदार है और काम दमदार है। उन्होंने कहा कि आज चांद पर तिरंगे की शान बढ़ी है तो एशियाई खेलों में चीन की धरती पर खिलाड़ी तिरंगा का जलवा दिखाते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज का और आज से 20 वर्ष के पहले के मध्य प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने रीवा में कहा कि आज का मध्य प्रदेश और आज से 20 वर्ष के पहले के मध्य प्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर है। आज प्रदेश जहां 'बीमारू' राज्य से एक बहु विकसित राज्य की परिभाषा को साकार करते हुए नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं 20 साल पूर्व अंधेर नगरी, चौपट राजा, जिनके लिए लोग दिग्गी राजा शब्द का इस्तेमाल करते हैं, उनका मनमाना राज चलता था।

सरकार की सोच ईमानदार, काम दमदार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक समय था, जब मध्य प्रदेश में न सड़कें थीं, न इंफ्रास्ट्रक्चर था, न गरीबों के लिए कोई योजनाएं थीं, न हमारी माता-बहनों के लिए कोई योजना थी। जब से मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, प्रत्येक व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक हर प्रकार की योजना चालू कर उनके जीवन को व्यवस्थित व सुलभ बनाने का कार्य किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.