आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने की बालाघाट में योग दिवस तैयारियों की समीक्षा

Updated on 03-06-2023 05:54 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने बालाघाट में 21 जून को होने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य मंत्री ने बैठक में योग दिवस पर अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर जोर दिया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने जिले में पदस्थ विभागीय अधिकारियों से कहा कि जन-सामान्य को स्वस्थ जीवन-शैली के लिये योग के महत्व के बारे में निरंतर बताया जाना चाहिये। बैठक में बताया गया कि सामूहिक योगाभ्यास के लिये जिले में स्थानों का चयन कर लिया गया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग'' रखी गई है।

विभागीय योजनाओं की समीक्षा

आयुष राज्य मंत्री ने विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष विभाग के अमले की उपस्थिति सार्थक एप से सुनिश्चित की जाये। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 46 स्थान पर आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जा चुके हैं। आयुष ग्राम में संचालित गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। राज्य मंत्री ने कहा कि आयुष ग्राम में प्रत्येक ग्रामीण का स्वास्थ्य परीक्षण और सर्वे कर डाटाबेस तैयार किया जाये। ग्रामीणों को अपने आवासीय परिसर में हर्बल गार्डन लगाने के लिये जागरूक किया जाये। उन्हें औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाये। राज्य मंत्री श्री कावरे ने जिले में देवारण्य योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.