आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Updated on 18-09-2023 01:14 PM

आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे ने शनिवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर कहा कि संकट की घड़ी में उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जायेगी। राज्य मंत्री कावरे ने ग्राम नेवरगाँव, लवेरी, मोहगांव, कुम्हारी, लामता और भोंडवा का दौरा कर प्रभावित व्यक्तियों से बात की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तत्काल उन क्षेत्रों का दौरा करें जहाँ अतिवृष्टि से ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने मुआवजा संबंधी प्रकरण जल्द तैयार करने के निर्देश भी दिये। राज्य मंत्री श्री कावरे ने प्रभावित क्षेत्रों में दवाई और राशन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। राज्य मंत्री ने पोल्ट्री फार्म और मत्स्य पालन करने वालों को हुई नुकसान की जानकारी भी ली। मंत्री श्री कावरे ने अधिकारियों से कहा कि वे मुआवजा संबंधी प्रकरण तैयार कर अंतिम सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर आवश्यक रूप से लगायें। राज्य मंत्री श्री कावरे ने प्रभावित क्षेत्र लामता में भी अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें राहत संबंधी कार्य पूरी सजगता के साथ किये जाने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.