प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस पर मंत्री श्री सारंग ने किया रक्तदान

Updated on 18-09-2023 01:16 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में शुरू सेवा पखवाड़े की कड़ी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा में आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री श्री सारंग ने भी रक्तदान महादान के संदेश के साथ रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अनुभवी चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श लिया। रक्तदान के लिये भी लोगों विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

मंत्री श्री सारंग ने किया रक्तदान

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एमकेएन स्कूल में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, पुण्य का कार्य है। समाज में रक्तदान संबंधी जागरूकता का प्रचार-प्रसार सभी की जिम्मेदारी है। नरेला क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्य किये जा रहे हैं।   

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर मिली नई पहचान

मंत्री श्री सारंग ने मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था बनाया है। श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सर्वस्पर्शी एवं जन-कल्याणकारी नीतियों से जनता के जीवन में सुख और समृद्धि आयी है। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत में जी-20 के सफल और एतिहासिक आयोजन की विश्व के सभी देशों ने सराहना की है।

आयुष्मान भवः अभियान में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नरेला में आयुष्मान भवः अभियान में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी ऑन द स्पॉट बनाये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.