सकरी गलियों में जनता की समस्या सुनने पहुँचे मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

Updated on 10-10-2022 06:52 PM

भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 में रूपनगर कॉलोनी के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंत्री सारंग जनता की समस्याओं को सुनने झुग्गी बस्तियों की सकरी गलियों में पहुँचे। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के रहवासियों की समस्याओं को सुना एवं तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण में बताया गया कि वार्ड 70 के रूपनगर कॉलोनी में लगभग 80 प्रतिशत सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मंत्री सारंग ने शेष बचे कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।

रहवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ मंत्री सारंग का किया स्वागत
विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सारंग का स्थानीय रहवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। रूपनगर की सकरी गलियों में अपने जन-प्रतिनिधि का क्षेत्र की महिलाओं ने तिलक एवं पुष्पमाला के साथ अभिनंदन किया। निरीक्षण में महापौर श्रीमती मालती राय, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अशोक वाणी, नगर निगम के अधिकारी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

मंत्री सारंग ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ
रविवार को नरेला विधानसभा में महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि का जन्म-दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंत्री सारंग विधानसभा नरेला में वाल्मीकि समाज द्वारा वार्ड 37 के द्वारिका नगर एवं वार्ड 70 के रूपनगर में कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंत्री सारंग ने वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। मंत्री सारंग ने सभी क्षेत्रवासी एवं समाज बंधुओं को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु राम के आदर्श और चरित्र को कलमबद्ध करके घर-घर पहुँचाने का अविस्मरणीय कार्य किया है। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.