सूना मकान समझकर घुसे बदमाश, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated on 24-04-2023 12:28 AM
भोपाल, । अशोका गार्डन इलाके में एक मकान में चोरी की नीयत से घुसना दो बदमाशों को महंगा पड़ गया। घर का मालिक घर पर था और उसने बदमाशों के घुसने की आवाज सुनकर तुरंत पड़ोसियों को सूचना दे दी और लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। इनमें से एक चोर विदिशा का है। इन्‍हें लगा कि मकान खाली है। पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अशोका गार्डन थाने के एसआइ के. पन्ना के मुताबिक ओल्ड सुभाष नगर निवासी अनिरूद सिंह निजी काम करते हैं। शनिवार देर रात करीब 12 बजे दो युवक छत के रास्ते से उनके घर में घुस गए। इन चोरों को लगा था कि घर सूना है, लेकिन घटना के समय गृहस्‍वामी अनिरूद और उसके स्वजन भी घर ही थे। बदमाशों के घर में घुसने की भनक लगते ही अनिरुद्ध ने पड़ोसियों को फोन कर दे दी। उसके बाद पड़ोसी उनके घर के आसपास जमा हो गए। उसके बाद चोरों को दबोचने के लिए अनिरुद्ध ने कोशिश की और मकान का दरवाजा खोल दिया। इससे पड़ोसी भी घर के अंदर आ गए और उनकी मदद से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया।
एक बदमाश विदिशा का

चोरी करने की नीयत से घुसे चोरों में एक विदिशा का रहने वाला सौरभ सेन और दूसरा शुभम भोपाल का है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनको लगा था कि मकान में कोई नहीं है। इस कारण से वह बेधड़क होकर मकान में घुस गए थे। इधर, दोनों आरोपितों का पुराने रिकार्ड की जानकारी पुलिस निकाल रही है। पुलिस ने विदिशा पुलिस से भी जानकारी मांगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.