मिचेल स्टार्क जैसा 148 साल में कोई नहीं, वकार यूनुस का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Updated on 22-01-2026 12:48 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के खब्बू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए इस समय चल रही एशेज सीरीज पूरी तरह यादगार बन गई है। स्टार्क की जोरदार गेंदबाजी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की इस सीरीज के पहले तीनों टेस्ट जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 35 वर्षीय स्टार्क ने दो बार पारी में 5 विकेट के साथ ही 3 टेस्ट में 22 विकेट लिए हैं और इस दौरान कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भी पहली पारी में 1 विकेट लेने वाले स्टार्क ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 62 रन देकर 3 विकेट लिए थे और ऑस्ट्रेलिया की 82 रन से जीत में अपना योगदान दिया है। इन तीन विकेट को लेने के साथ ही स्टार्क ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो पिछले 30 साल से पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस के नाम चल रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो पिछले 148 साल के टेस्ट इतिहास में कोई गेंदबाज नहीं कर पाया है।

साल 2025 में 50 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज

स्टार्क एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में 3 विकेट लेने के साथ ही साल 2025 में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्क ने कुल 51 विकेट अब तक लिए हैं, जबकि मेलबर्न में 26 दिसंबर से सीरीज का चौथा टेस्ट (बॉक्सिंग-डे टेस्ट) शुरू होना है यानी उनके पास अपने विकेटों की संख्या बढ़ाने का मौका बाकी है। सिराज के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर भारत के मोहम्मद सिराज हैं, जिन्होंने 2025 में 43 टेस्ट विकेट लिए हैं। जिम्बाब्वे के ब्लैसिंग मुजराबानी 42 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इन तीनों ही गेंदबाजों ने साल 2025 में अब तक 10-10 टेस्ट मैच खेले हैं।

स्ट्राइक रेट के रिकॉर्ड में छोड़ा यूनुस को पीछे

मिचेल स्टार्क ने अपने 50 टेस्ट विकेट 28.7 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वकार यूनुस के नाम पिछले 30 साल से चला आ रहा कैलेंडर ईयर में बेस्ट स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मिचेल स्टार्क अब 148 साल के टेस्ट इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले गेंदबाज बन गए हैं। वकार यूनुस ने साल 1993 में 29.5 के स्ट्राइक रेट से 55 विकेट चटकाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में केवल स्टार्क और यूनुस ही दो ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 30 से कम स्ट्राइक रेट के साथ कैलेंडर ईयर में 50 या ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। स्टार्क के स्ट्राइक रेट से बेहतर रिकॉर्ड टेस्ट इतिहास में केवल एक गेंदबाज का ही रहा है। इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमन ने 1886 में महज 18 के स्ट्राइक रेट से 38 विकेट लिए थे। लेकिन 50 या ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में स्टार्क ही बेस्ट हैं।

बुमराह पहुंचे थे रिकॉर्ड के करीब

स्टार्क से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्ट्राइक रेट के इस रिकॉर्ड में यूनुस के साझीदार बनने के बेहद करीब पहुंचे थे। बुमराह ने 2024 में 30.1 के स्ट्राइक रेट से 71 टेस्ट विकेट लिए थे। उसी साल इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने 35.6 के स्ट्राइक रेट से 52 विकेट लिए थे। साल 2008 में साउथ अफ्रीका के धुरंधर तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी 35.8 के स्ट्राइक रेट से 74 विकेट चटकाए थे।

स्टार्क बेस्ट बॉलिंग एवरेज की भी लिस्ट में

स्टार्क की खास बात ये रही है कि वे केवल विकेट लेने में मारक साबित नहीं हुए हैं, बल्कि कंजूस भी रहे हैं। उन्होंने साल 2025 में 17.15 का एवरेज निकाला है, जो टेस्ट इतिहास में एक साल में 50 या ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 5वां बेस्ट बॉलिंग एवरेज है। यदि ओवरऑल गेंदबाजी की बात की जाए तो एक साल में यह 8वां बेस्ट बॉलिंग एवरेज है। स्टार्क से बढ़िया एवरेज इमरान खान, सिड बार्न्स, जसप्रीत बुमराह, वकार यूनुस, जोएल गार्नर, रविचंद्रन अश्विन और मुथैया मुरलीधरन ही निकाल पाए हैं। स्टार्क अपने टेस्ट करियर में इससे पहले महज एक बार ही कैलेंडर ईयर में 50 विकेट ले पाए हैं। उन्होंने साल 2016 में 8 टेस्ट मैच में 22.58 के एवरेज और 39 के स्ट्राइक रेट से 50 विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.