मिथुन चक्रवर्ती और कुछ सीनियर्स ने ली थी शक्ति कपूर की रैगिंग, रोते हुए एक्टर ने मांगी थी माफी

Updated on 31-07-2023 02:57 PM
बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर, जिन्होंने अपने करियर में विलेन से लेकर कॉमिक रोल्स के जरिए दर्शकों को एंटरटेन किया है। वह लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई बार उन पर आरोप भी लगे हैं। एक बार तो वो रैगिंग का ही शिकार हो गए थे। ये वाकया उनके साथ फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में हुआ था। और रैगिंग किसी और ने नहीं बल्कि उनके सीनियर और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने ली थी।

शक्ति कपूर ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसा इसलिए क्यों किया क्योंकि उनका अपमान हुआ था और इससे ही वो भड़क गए थे। एक्टर ने कहा कि जब वह एफटीआईआई में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे, तब तक वह पहले से ही एक 'स्टार' की तरह महसूस कर रहे थे। उन्होंने तो मिथुन से पहली मुलाकात में बियर पीने तक के लिए पूछ लिया था।

शक्ति कपूर ने लिया FTII में दाखिला

'डीडी उर्दू' के यूट्यूब चैनल पर 'गुफ्तगू' शो का एक वीडियो पोस्ट किया गया। यहां शक्ति कपूर बता रहे हैं कि कैसे वो दिल्ली छोड़कर मुंबई आ गए और ट्रेन में उनकी एक आदमी से मुलाकात हुई। वह भी FTII जा रहा था। ऐसे में उनकी उससे दोस्ती हो गई। उन दोनों को पता चला कि उनका कोर्स शुरू होने में अभी तीन दिन बाकी हैं, इसलिए एक्टर ने अपनी बहन की शादी में उनके साथ जाने का फैसला किया। उन्हें बाद में इस बात का पता चला कि उनकी शादी एक्टर विनोद खन्ना के भाई, प्रमोद खन्ना से हो रही है।

शक्ति कपूर और मिथुन चक्रवर्ती की पहली मुलाकात

पार्टी में जब वह फिल्म निर्माता राकेश रोशन समेत बॉलीवुड हस्तियों से मिले, तो उन्हें एक स्टार जैसा महसूस हुआ। शक्ति कपूर ने याद करते हुए कहा कि उनके अकैडमिक ईयर की शुरुआत से एक रात पहले, राकेश रोशन और प्रमोद खन्ना ने उन्हें इंस्टीट्यूट छोड़ने का फैसला किया था। 'जब हम पुणे पहुंचे, मेरे हाथ में बीयर थी। मैं इस बात से खुश था कि मैं पहले ही स्टार बन गया हूं! हम हॉस्टल पहुंचे और मैंने देखा कि वहां एक लड़का खड़ा था, उसने इतने छेद वाली धोती पहनी हुई थी कि आप गिन भी नहीं सकते। वह सांवला था, हट्टी-कट्टी बॉडी थी। उसने जब राकेश रोशन को देखा, तो उनके पैर छुए। मेरे हाथ में बीयर थी और मैंने उनसे पूछा कि क्या आप बीयर पीएंगे? उन्होंने मना कर दिया और कहा कि इंस्टीट्यूट में इसकी परमिश नहीं है। और फिर उन्होंने अपना परिचय दिया। बताया कि वह मिथुन चक्रवर्ती हैं!'

शक्ति कपूर ने मांगी माफी

शक्ति कपूर ने बताया कि जब राकेश रोशन और प्रमोद खन्ना जब वहां से चले गए, तो मिथुन उन्हें हॉस्टल के कमरे में ले गए। वहां दूसरे सीनियर्स मौजूद थे। उन्होंने मिलकर एक्टर के बाल काटे। फिल पूल के पास ले गए और उनसे उसके चक्कर लगाने के लिए कहा। 'मैंने अपने भगवान को याद किया। मैं तो फंस गया। गड़बड़ हो गई है। मुझे अपने किये पर पछतावा हो रहा था क्योंकि वह गलत था। मैं वैसे भी बहुत तनाव में था, मैं रोने लगा और कहने लगा कि मैं दिल्ली वापस अपने घर जाना चाहता हूं, मैं एक्टर नहीं बनना चाहता, मुझे माफ कर दो।'

शक्ति कपूर को कमरे में बंद किया गया

शक्ति कपूर ने याद किया कि कैसे तब मिथुन चक्रवर्ती उनके बचाव में आए और उन्हें रुकने के लिए कहा, ताकि वो इसे ज्यादा न बढ़ाएं। 'वह मुझे वहां से ले गए और मुझसे कहा कि अगली बार, तुम्हें समझना होगा कि अपने सीनियर्स का सम्मान कैसे करना है। ऐसा कभी मत दोहराना। वह मुझे मेरे कमरे में ले गए और बाहर से ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें बंद कर रहा हूं ताकि लोगों को लगे कि तुम कमरे में नहीं हो, नहीं तो पूरी रात से सुबह तक तुम्हारी परेड कराई जाएगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.