विधायक अनूप नाग की पत्नी भी कांग्रेस से निष्कासित

Updated on 29-10-2023 02:38 PM

रायपुर । बागियों पर कांग्रेस की नजरें टेढ़ी हो गयी है। विधायक अनूप नाग को पार्टी से बाहर करने के बाद अब कांग्रेस ने अनूप नाग की पत्नी को भी निष्कासित कर दिया है। विधायक की पत्नी कांति नाग को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि टिकट न मिलने से अनूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

पार्टी के खिलाफ कार्य करने को लेकर ये कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ योजना आयोग की कांति देवी नाग सदस्य भी रह चुकी है। पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर कांग्रेस ने ये दूसरी कार्रवाई की की है।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने विधायक से बागी बने अनूप नाग को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। निष्कासन के बाद अनूप नाग ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वो आदिवासी है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इससे पहले शुक्रवाल को अंतागढ़ विधानसभा के कांग्रेस से बागी हुए प्रत्यासी को आज कांग्रेस पार्टी से निष्काशित कर दिया गया।

जिसके चलते आज अनूप नाग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं आदिवासी हूं इस लिए मुझ पर कार्यवाही की है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी से बगावत करके कुरूद में नीलम चंद्राकर ने चुनाव लडा था और आनंद पवार ने भी धमतरी से गुरमुख सिंह होरा के खिलाफ चुनाव लडा था, परंतु उन्हें पार्टी से निष्काषित नही किया गया…मैं आदिवासी हूं इस कारण मुझ पर यह कार्यवाही की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.