विधायक मसूद बोले-संविधान ने शरीयत को मान्यता दी:मंत्री सारंग का पलटवार- ये चोरी-चकारी करके नेतागिरी कर रहे

Updated on 06-12-2024 11:58 AM

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने 3 दिसंबर की रात 9.45 बजे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का वीडियो X पर पोस्ट किया। वीडियो में मसूद कह रहे हैं, 'शरीयत को बचाने के लिए तमाम पार्टियां एकजुट हों।'

मसूद के इस वीडियो पर बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा, 'मसूद चोरी-चकारी करके नेता बने हैं।' सारंग के इस बयान पर मसूद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

सारंग बोले- मसूद को ठीक कर दिया जाएगा मसदू के इस बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, 'आरिफ मसूद जैसे विघटनकारी लोग ये भूल जाते हैं कि देश शरीयत से नहीं, संविधान से चलेगा। शरीयत की इतनी बात कर रहे हैं, तो आप शरीयत को मानोगे। शरीयत में तो यह भी लिखा है कि फोटो लगाना, गाना बजाना हराम है। शरीयत में लिखा है कि जो चोरी करेगा, उसका हाथ काट दो। वे (मसूद) चोरी-चकारी करके ही तो नेतागिरी कर रहे हैं।'

मंत्री ने कहा, 'आरिफ मसूद भूल रहे हैं कि अगर वे इस तरह से विद्रोह या विध्वंस की राजनीति करेंगे, तो उन्हें ठीक कर दिया जाएगा। इस तरह की बातें करना, वैमनस्यता वाले बयान देना, यह मध्यप्रदेश में नहीं चलेगा।'

सवाल: शरीयत पर आपके बयान को भाजपा पोस्ट कर रही है, क्या मामला है? मसूद: ये लोग शरीयत की बात को लेकर कोट कर रहे हैं। एक तो उन्होंने पूरा बयान सुना नहीं है। ये नादान बच्चे हैं। कोई मंत्री बन गया है, कोई कुछ बन गया है, तो खेल रहे हैं। उन्हें जल्दी-जल्दी मिल गया, इसलिए उन्हें आभास नहीं है।

मैंने सच बात कही। संविधान के दायरे में ही हमको शरीयत की इजाजत मिली है। यह मंत्री हों, चाहे दूसरे हों, पहले पढ़-लिख लें। जब पढ़ लेंगे, तो समझ में आ जाएगा कि मैंने क्या कहा। संविधान का आर्टिकल 19 हमको इजाजत देता है कि शरीयत के साथ इस देश में हम रह सकते हैं। मैंने वही कहा है कि हमारी शरीयत के साथ छेड़छाड़ मत करो। कोई गलत नहीं कहा।

सवाल: मेट्रो के भूमिपूजन कार्यक्रम में आपने कमलनाथ से इसका नाम भोजपाल मेट्रो नहीं करने की बात कही थी? मसूद: गलत क्या कहा? जो भोपाली होगा, उसको भोपाल पसंद आएगा। पूरी बात यह थी, मैंने कहा था कि राजा भोज के नाम पर तो बहुत कुछ बन गया। भोपाल तो भोपालियों के लिए रहने दो।

सवाल: बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बीजेपी, आरएसएस आंदोलन कर रहे हैं, क्या कहेंगे? मसूद: बांग्लादेश में जो भी अराजकता और जो भी तांडव मचा हुआ है, उसकी हम सब निंदा करते हैं। मैंने बहुत पहले भी यह बात कही थी कि बांग्लादेश में ही नहीं देश, दुनिया में कहीं भी जुल्म हो रहा हो, तो उसके खिलाफ सबको खड़ा होना चाहिए।

भोपाल में प्रदर्शन हुआ, अगर भाजपा की नीयत साफ थी, तो सिर्फ एक समाज को इसमें नहीं बुलाना था। जुल्म जब होता है, तो इंसानियत के खिलाफ होता है और इंसानियत वाले सारे लोगों को इकट्ठा होना चाहिए। यह कॉल करते कि आओ सारे इंसानियत वालो, हम सब लोग एकजुट हों, तो पूरा देश इकट़्ठा खड़ा होता। केंद्र में आपकी सरकार, आपके वह 56 इंच के सीने वाले और बड़े-बड़े सीने वाले कहां हैं? इंदिरा गांधी को याद करो, उनके समय अगर अत्याचार हुआ था, तो इंदिरा गांधी ने हमेशा जवाब दिया।

सवाल: धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को एकजुट करने यात्रा निकाली, जाति तोड़ने की बात कही? मसूद: अच्छा है, उन्होंने जाति खत्म करने की बात की। इस बात का तो मैं स्वागत करूंगा। हम तो दलितों के यहां जाते हैं। हमारे जो दोस्त हैं, उनमें हमने तो कभी दलित, अगड़ा-पिछड़ा, हिंदू-मुस्लिम नहीं किया। सब हमारे हैं। उन सबको भी अपना लेना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.