विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह को पार्टी से निकाले कांग्रेस और देश से मांगे माफी

Updated on 13-10-2023 01:14 PM

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी इजराइल पर हमला करने वाले हमास आतंकियों की क्रूरता और बर्बरता पर चुप्पी साध कर उनका परोक्ष समर्थन कर रही है, दूसरी तरफ सरकार जब प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होने लगता है।

मध्य प्रदेश में भी जहर घोलना चाहती है कांग्रेस

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बयान और उसके दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की प्रतिक्रिया देखकर लगता है कि पूरी पार्टी ही आतंकवाद की प्रवक्ता और इस्लामिक कट्टरता की पैरोकार बन गई है। कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन करके मध्य प्रदेश में भी जहर घोलना चाहती है। हम कांग्रेस नेतृत्व से मांग करते हैं कि दिग्विजय सिंह को तत्काल पार्टी से बाहर करें, देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगें।

PFI पर एक्शन से दिग्विजय सिंह को टेंशन

रामेश्वर शर्मा ने x पर लिखा कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के PFI मामले में दिए बयान पर निगाह डालने पर समझ में आता है कि दिग्विजय सिंह सहित पूरी कांग्रेस आतंकवाद का प्रवक्ता बन गई हैं। PFI पर होने वाले 'एक्शन' से 'टेंशन' में आने वाले दिग्विजय सिंह का पीएफआई से क्या 'कनेक्शन' है? कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जैसे लोग हिन्दू, हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान की सेना के समर्थन में कभी खड़े नहीं होते, आतंकवाद और इस्लामिक कट्टरता के पक्ष में सदैव खड़े मिलते हैं!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.