महाकाल मंदिर कैंपस में मोबाइल बैन होंगे:सिर्फ भस्म आरती में छूट

Updated on 06-12-2022 05:34 PM

महाकाल मंदिर में 20 दिसंबर से मोबाइल पर बैन लगाया जाएगा। श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। मंदिर कैम्पस में फिल्मी सॉन्ग्स पर VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले बढ़ने पर मंदिर प्रबंध समिति ने महाकाल मंदिर कैम्पस को नो मोबाइल जोन में बदलने का निर्णय लिया है। यानी अब कोई भी श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा पाएगा। मंदिर परिसर में किसी के पास मोबाइल मिला तो जुर्माना वसूला जाएगा।

हालांकि, भस्म आरती में मोबाइल ले जाने की छूट रहेगी। वह इसलिए कि ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले श्रद्धालुओं के टिकट मोबाइल पर जारी होते हैं। उन्हें मंदिर में प्रवेश के पहले मोबाइल पर जारी टिकट की जांच करवाना पड़ती है। शनिवार को मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मियों के डांस के दो VIDEO सामने आए थे। दोनों महिला सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मियों के एंड्रॉयड मोबाइल रखने पर इसी दिन पाबंदी लगा दी गई थी।

आज महाकाल के भस्म आरती दर्शन...

कहां जमा होंगे भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल?
कोई भी श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा पाएगा, लेकिन भस्म आरती में मोबाइल ले जाने की छूट रहेगी। ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले श्रद्धालुओं के टिकट मोबाइल पर जारी होते हैं। उन्हें मंदिर में प्रवेश के पहले मोबाइल पर जारी टिकट की जांच करवाना पड़ती है। इसके बाद ही उन्हें भस्म आरती में प्रवेश दिया जाता है। भस्म आरती करने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल विश्रामधाम में जमा करवाए जाएंगे।

समिति सदस्यों के अनुसार मंदिर के अफसर, पंडे, पुजारी मोबाइल ले जा सकेंगे, लेकिन उनका उपयोग नहीं कर पाएंगे। ऐसा होने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य राजेंद्र गुरु, रामजी पुजारी, प्रशांत गुरु, प्रशासक संदीप सोनी और लोकेश चौहान मौजूद थे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में फोटो खींचने के लिए समिति की ओर से अधिकारिक व्यक्ति रहेगा। श्रद्धालु उससे फोटो खिंचवा सकेंगे।

बाकी श्रद्धालुओं के मोबाइल कहां रखेंगे?
महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मंदिर समिति के अनुसार, पूर्व में 10 से 25 हजार श्रद्धालु औसत प्रतिदिन आते थे, जो बढ़कर 35 से 50 हजार हो गए हैं। इसके अलावा पर्व, त्योहार और अवकाश के दिन यह आंकड़ा बढ़कर 50 हजार से एक लाख तक पहुंच जाता है। मंदिर प्रशासक के अनुसार इतनी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल कहां रखेंगे? इसकी व्यवस्था 15 दिन में कर ली जाएगी।

क्यों लगाना पड़ा बैन?
मंदिर कैम्पस में फिल्मी सॉन्ग्स पर VIDEO बनाकर वायरल करने के कई मामले आ चुके हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए मंदिर कैम्पस में मोबाइल पर बैन लगाया गया है। यह निर्णय महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए हैं। समिति अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में फिल्मी गीतों पर VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले बढ़ने पर महाकाल परिसर को नो मोबाइल जोन में बदलने का निर्णय लिया है।

इसलिए बढ़ाना पड़े लड्‌डू प्रसादी के दाम?
बाबा महाकाल के लड्‌डू प्रसाद के लिए अब भक्तों को 60 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। अभी तक लड्‌डू प्रसाद 300 रुपए किलो में मिलता था, जिसे 360 रुपए करने का निर्णय मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया है। मंदिर प्रशासक का कहना है कि मंदिर की खुद की लडडू प्रसादी निर्माण इकाई चिंतामण में है। वहां पर बनाए जा रहे लड्डुओं की लागत 374 रुपए प्रतिकिलो पड़ रही है। ऐसे में मंदिर समिति को प्रति किलो लड्डू पर 74 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए लड्डू प्रसाद के दाम 60 रुपए बढ़ाकर 360 रुपए किए जाएंगे। 3 दिन बाद श्रद्धालुओं को इसी दाम पर लड्डू मिलेंगे।

24 दिसंबर से 5 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वर्तमान में मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 से 4 और शाम 6 से 9 बजे तक 1500 रुपए की टिकट पर श्रद्धालु गर्भगृह में पूजन कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह 6 से दाेपहर 1 बजे तक आम श्रद्धालु गर्भगृह में जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर सकते हैं।

शीघ्र दर्शन टिकट भी अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए काउंटर से मिलने वाली 250 रुपए की रसीद भी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन रसीद उपलब्ध कराने के लिए मंदिर प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। इसके अलावा नई धर्मशाला को भी ऑनलाइन बुकिंग में शामिल किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.