इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट पर लगेंगे मॉडर्न थर्मल स्कैनर:कोरोना-मंकीपॉक्स महामारी जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी

Updated on 14-07-2025 12:27 PM

साल 2020 के बाद से संक्रामक घातक बीमारियों का खतरा बढ़ा है। फिर चाहे वो कोरोना हो या मंकी पॉक्स महामारी, इस तरह के वायरस भारत में विदेश से लौटे यात्रियों के साथ आए। अकेला साल 2025 में कोरोना के 28 हजार 426 केस और 157 मौत दर्ज की गईं। वहीं, मध्यप्रदेश में 323 केस और 9 मौत हुईं। ऐसे स्थिति भविष्य में ना बनें इसके लिए भोपाल और इंदौर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर लगाए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) ने एयरपोर्ट, सी-पोर्ट और लैंड क्रॉसिंग जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रवेश पॉइंट्स पर थर्मल स्कैनर लगाने के लिए इच्छुक कंपनियों से EOI (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) मंगा था। इसमें साफ किया गया कि इसका उद्देश्य हेल्थ इमरजेंसी परिस्थितियों जैसे संक्रमणों के दौरान संभावित संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करना है।

इंफ्रारेड तकनीक आधारित हो स्कैनर केंद्रीय मंत्रालय ने साफ किया है कि यह स्कैन इंफ्रारेड तकनीक पर आधारित होने चाहिए। जो बिना किसी संपर्क में आए व्यक्ति के शरीर का तापमान माप सकें। जिससे इन इंटरनेशनल एंट्री पॉइंट्स पर भीड़भाड़ के दौरान बिना किसी रुकावट के लोगों की जांच हो सके।

संक्रमित की पहचान भी करेगा स्कैनर इन स्कैनर में फेस रिकग्निशन तकनीक, अलर्ट सिस्टम, डेटा स्टोरेज और एक्सपोर्ट की सुविधा होना अनिवार्य किया गया है। जिससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान हो, उसकी डिटेल के साथ अलर्ट आए, मरीज के डेटा को डिवाइस स्टोर करे और संबंधित अधिकारी तक पहुंचाए।

थर्मल स्कैनर में यह विशेषताएं भी जरूरी

  • थर्मल सेंस्टेविटी 50mK से कम होनी चाहिए
  • हाई इमेज क्वालिटी
  • फेस रिकग्निशन फीचर
  • डेटा स्टोरेज व अलर्ट सिस्टम
  • डेटा एक्सपोर्ट सुविधा

अब प्रस्तावों पर होगा मंथन केंद्रीय मंत्रालय में इससे जुड़े EOI पहुंच चुके हैं। कुछ कंपनियों ने ईमेल तो कुछ ने पोस्ट से आवेदन भेजें हैं। आवेदन के साथ कंपनियों का प्रोफाइल, थर्मल स्कैनर की तकनीकी जानकारी, शर्तों के अनुसार फीचर की पुष्टि, सर्विस सपोर्ट और ऑप्शनल रूप से कीमत की जानकारी भी आई है। अब इन प्रस्तावों पर मंथन चल रहा है।

एक्सपर्ट बोले- स्वास्थ्य निगरानी होगी मजबूत गांधी मेडिकल कॉलेज के पल्मोनोलोजिस्ट डॉ. पराग शर्मा ने कहा, यह कदम भविष्य में महामारी जैसी स्थिति से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा। थर्मल स्कैनर के जरिए प्रारंभिक स्क्रीनिंग को सशक्त किया जा सकेगा। जिससे संक्रमण की रोकथाम संभव होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.