एम्स भोपाल में कैंसर का आधुनिक इलाज, अत्याधुनिक 'लीनियर एक्सेलेरेटर' से सटीक रेडियोथेरेपी

Updated on 23-07-2025 12:09 PM

भोपाल। कैंसर एक ऐसी बीमारी जिसका नाम सुनते ही लोग हिम्मत हारने लगते हैं, लेकिन अब भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कैंसर मरीजों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। एम्स भोपाल में कैंसर के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मिल रहा है, और इसमें सबसे खास है यहां लगी अत्याधुनिक ''लीनियर एक्सेलेरेटर'' मशीन से कैंसर का इलाज अब और भी सटीक और सुरक्षित हो गया है।

क्या है यह ''लीनियर एक्सेलेरेटर''

''लीनियर एक्सेलेरेटर'' एक बहुत ही आधुनिक मशीन है जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए उच्च ऊर्जा वाली एक्स-रे का इस्तेमाल करती है। इसकी खासियत यह है कि यह कैंसर के ट्यूमर को बहुत सटीकता से निशाना बनाती है, जिससे आसपास के स्वस्थ अंगों को कम से कम नुकसान पहुंचता है। इससे मरीज को बेहतर परिणाम मिलते हैं और इलाज के साइड इफेक्ट भी कम होते हैं। एम्स भोपाल मध्यप्रदेश का एकमात्र सरकारी अस्पताल है जहां यह अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध है। यहां हर दिन 70 से 80 कैंसर मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

रक्त विकिरण की सुविधा भी उपलब्ध

रेडियोथेरेपी के साथ-साथ एम्स भोपाल में रक्त विकिरण (ब्लड इर्रेडिएशन) की सुविधा भी है। यह सुविधा उन मरीजों के लिए बहुत जरूरी है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कम होती है, जैसे कैंसर के मरीज। इससे रक्त संक्रमण का खतरा कम होता है और ब्लड बैंक सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

निजी अस्पतालों में महंगा, एम्स भोपाल में किफायती

लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन से कैंसर का इलाज यानी रेडियोथेरेपी एक बेहद आधुनिक और असरदार तरीका है, लेकिन इसकी लागत निजी अस्पतालों में बहुत अधिक होती है। निजी मल्टीस्पेशलिटी या कैंसर अस्पतालों में एक मरीज के रेडियोथेरेपी सत्र का खर्च 5,000 से 10,000 रुपये प्रति सत्र तक हो सकता है। आमतौर पर कैंसर के इलाज के लिए मरीज को 25 से 35 सत्रों की जरूरत होती है। यानी कुल खर्चा 1.5 लाख से तीन लाख रुपये तक पहुंच सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.