मोदी ने ऐशन्या से सुनी पहलगाम की आंखों देखी:कहा- बहादुर बच्ची, तुम्हारा बदला ले लिया

Updated on 31-05-2025 02:00 PM

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक हुए।

जब चकेरी एयरपोर्ट के VIP रूम में शुभम के पिता संजय, मां सीमा और पत्नी ऐशन्या दाखिल हुए, तो PM हाथ आगे बढ़ाकर बोले- आइए संजय, आप सभी को नमस्कार…।

एयरफोर्स स्टेशन के कमरे का माहौल

ऐशन्या के सिर पर हाथ रखा, कहा- आपका बदला लिया चकेरी एयरफोर्स स्टेशन के VIP रूम में संजय, सीमा और ऐशन्या दाखिल हुए। उन्हें देखते ही PM मोदी खड़े होकर बोले- आइए संजय, आप सभी को मेरा नमस्कार…।

जब शुभम के पिता संजय ने परिचय कराना चाहा, तब मोदी बोले- मुझे सभी के बारे में पता है, सभी को नाम से जानता हूं।

पिता संजय (हाथ जोड़कर)- PM साहब सिंदूर ऑपरेशन के लिए आपका आभार जताने आए हैं। PM ने कहा- मुझे बहुत दुख है, शुभम के जाने का।

इसके बाद ऐशन्या से पूछा- उस दिन क्या हुआ था? ऐशन्या ने पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले का पूरा घटनाक्रम बताया और रोने लगीं। ऐशन्या ने कहा- हमारा जो गया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन हमारा परिवार और देश आपके साथ खड़ा है।

इस पर प्रधानमंत्री ने भावुक होकर उनके सिर पर हाथ रखते हुए सांत्वना दी। कहा- आपका बदला ले लिया गया, आगे भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, अब घुसकर मारे जाएंगे।

इसके बाद PM ने सभी को बैठने का इशारा किया। ऐशन्या अपने आंसू पोंछती रहीं। PM कुछ सेकेंड चुप रहे और ऐशन्या को देखते रहे। इसके बाद भावुक हुए PM ऐशन्या से बोले- बेटी तुम बहुत बहादुर हो।

ऐशन्या (सिर झुकाकर)- कश्मीर में सब सही चल रहा था, आतंकी इनको खत्म करने के लिए आए थे। वह हिंदू-मुस्लिम को भड़काना चाहते थे, हमें बांटना चाहते थे।

मोदी- मुझे भी ऐसा ही लगता है। आतंकियों ने इसलिए धर्म पूछकर मारा, लेकिन आगे और सिंदूर नहीं उजड़ने देंगे। आज भी आतंकियों को ढूंढ़कर सेना उन्हें मार रही है।

अब पढ़िए पिता और PM मोदी की बातचीत...

पिता: मेरे इकलौते बेटे का बलिदान हुआ है। लेकिन आपकी कार्रवाई से कुछ राहत जरूर मिली है। मोदी : बेटे के मुझे बहुत दुख है। आतंक के खिलाफ लड़ाई रुकी है, खत्म नहीं हुई है। ये जारी रहेगी।

पिता : हम आपका आभार व्यक्त करने आए हैं। बस पाकिस्तान पर ऐसी ही कठोर कार्रवाई होना चाहिए। मोदी : पूरा देश आपके साथ है। आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे।

इसके बाद सभी लोग उठे तो पिता संजय के कंधों पर हाथ रखते हुए PM मोदी बोले- आज जल्दी है। हम आपसे फिर मुलाकात करेंगे। आप लोगों के लिए कुछ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद सभी को नमस्कार किया और फिर मिलने का वादा कर दरवाजे तक छोड़ने आए।

8 मिनट में 5 बार भावुक होकर ऐशन्या की तरफ देखा

कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात के दौरान PM मोदी भी भावुक हुए। पूरी मुलाकात के दौरान PM ने 5 से 6 बार ऐशन्या की तरफ देखा। ऐशन्या कहती हैं- मोदी जी बात कर रहे थे, तो उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था। परिवार के संरक्षक की तरह उन्होंने हम लोगों से बात की। इस दौरान भावुक होकर कई बार मेरी तरफ देखा। उन्होंने एक परिवार की तरह मुलाकात की, आगे भी उन्होंने परिवार से मिलने के लिए कहा है।

ऐशन्या ने कहा- आपरेशन सिंदूर का हम आभार व्यक्त करने गए थे, हमारा जो गया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन हमारा परिवार और देश PM के साथ खड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.