मोदी-रमन झूठे नेता, छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीदा किसानों का धान : भूपेश

Updated on 30-10-2023 01:07 PM

कवर्धा। कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर व पंडरिया के नीलकंठ चंद्रवंशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायदे के अनुरूप राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कार्य किया है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है कि कांग्रेस जहां किसानों के हितों के लिए काम करती है, उनके कर्जा माफ करती है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य कर उनके कर्जा की माफी करती है। भूपेश बघेल ने सभा में उपस्थित खचा-खच भीड़ को देखकर पिछले बार की तुलना में इस बार दोनो सीटो पर अधिक वोटो से जीतने का दावा किया।

भाजपा सरकार में किसानों का बकाया बोनस देने मोदी को लिखी चिट्ठी
उत्साहित अंदाज में भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ, 2500 रूपए में धान की खरीदी, बिजली बिल हाफ, सभी राशन कार्डधारियों को चांवल देने का अपना वादा निभाया है। उनकी सरकार प्रदेश में जातिगत जनगणना भी कराएगी। दूसरी ओर भाजपा है जिसके प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों को देश की संपत्ति रेलवे, एयरपोर्ट, बड़े-बड़े प्लांट बेचने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केन्द्र सरकार द्वारा करने का झूठ बोलते है। नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वराणसी में किसान अपना धान 1200 रूपए क्विंटल में बेचने में मजबूर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों को अपने वायदे के अनुरूप 3 साल का बोनस नहीं दिया। इस बकाया बोनस को कांग्रेस की सरकार देने को तैयार है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है कि किसानों को बोनस देने की अनुमति दी जाए। क्योकि केन्द्र सरकार किसानों को बोनस नहीं देने देती है।

छत्तीसगढ़ को बचाना है तो भाजपा को हराओ : भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना था कि उन्होंने अगली सरकार में किसानों के कर्जा की फिर से माफी करने की घोषणा कर दी तो भाजपा इसे बर्दाशत नहीं कर पा रही है। डॉ. रमन सिंह इसका विरोध करते है। रमन सिंह कवर्धा से पलायन कर डोंगरगांव गए फिर पलायन कर राजनांदगांव पहुंच गए। इस बार उन्हें गिरीश देवांगन ने चुनाव में घेर लिया है। छत्तीसगढ़ की संपत्तियों पर बड़े उद्योगपतियों की नजर है। इसे बचाना है तो भाजपा को हराना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.