मोदी बोले- जाति जनगणना से लोगों को मुख्यधारा में लाएंगे:भाजपा-NDA के CM-डिप्टी सीएम से कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आत्मविश्वास बढ़ाया

Updated on 26-05-2025 01:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा-NDA शासित 19 राज्यों के CM-डिप्टी CM के साथ दिल्ली के बैठक की। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा- बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि जाति जनगणना उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है, जिसके तहत वे हाशिए पर पड़े लोगों और हर क्षेत्र में पिछड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाएंगे।

पीएम ने ये भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इसकी पुष्टि करती है कि देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी ने सटीक निशाना लगाते हुए पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल मार गिराए।

पीएम मोदी ने भाजपा-NDA शासित राज्य सरकारों को गुड गवर्नेंस अपनाने का भी कहा है। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा- मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर और जनगणना को लेकर प्रस्ताव पास हुआ। मोदी 3.0 के एक साल पूरे होने, इंटरनेशनल योग डे 10 साल पूरे होने और देश में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया।

नड्डा बोले- ऑपरेशन सिंदूर और जाति जनगणना पर प्रस्ताव पास हुआ 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पहला प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर को लेकर था, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाया गया। हमारी सेना के काम की खूब सराहना की गई। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नड्डा ने आगे कहा कि जाति जनगणना को लेकर भी एक प्रस्ताव पारित किया गया। सभी नेताओं ने इस पर सहमति दी और मोदी जी के इस फैसले की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

आतंकवाद के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 टूरिस्ट की हत्या की गई थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे कश्मीर (PoK) के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

इसके बाद 10 मई तक पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक किए थे। सीमा पर भारी गोलाबारी भी की थी। 10 मई की दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की गई थी।

ऑपरेशन सिंदूर का मकसद और पाकिस्तान का असल चेहरा दुनिया को बताने के लिए देश के 59 सांसदों को 33 देश भेजा है। 59 सांसद 7 सर्वदलीय टीमों (डेलिगेशन) में बंटे हैं। 7 टीमों के साथ 8 पूर्व राजनयिक भी हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 20 मई को सांसदों को इस पहल के बारे में ब्रीफिंग दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.