मोहम्मद शमी ने किया अर्शदीप सिंह का बचाव, बोले- अगर दम है तो रीयल अकाउंट्स से मैसेज करो ना

Updated on 06-09-2022 05:56 PM
एशिया कप 2022 में भारत का विजय रथ रविवार (4 सितंबर) को थम गया, क्योंकि सुपर 4 के अपने शुरुआती मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने अच्छी क्रिकेट खेली और मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। हालांकि, भारत के लिए पारी के 18 वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर आसिफ अली का कैच अर्शदीप सिंह से ड्रॉप हो गया, जिसने एक बड़ा अंतर पैदा किया। इसके बाद अर्शदीप सिंह को ट्रोल किया गया, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि जो ये कर रहे हैं वो अपने असली अकाउंट से सामने आएं।  

अर्शदीप सिंह को अपनी टीम के साथियों से ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य क्रिकेटरों से भी सपोर्ट मिला है। यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनका समर्थन किया है। वहीं, मोहम्मद शमी ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा है कि ट्रोल तब नहीं दिखते जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है और उन्होंने दावा किया कि फर्जी अकाउंट्स से ऐसे मैसेज भेजना आसान है। उन्होंने कहा, "वे सिर्फ हमें ट्रोल करने के लिए जीते हैं, उनके पास और कोई काम नहीं है। जब हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वे यह नहीं कहते कि आपने अच्छा कैच लिया, लेकिन क्या हमें ट्रोल करेंगे?"

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आगे कहा, "अगर दम है तो रीयल अकाउंट्स से आए ना, फेक अकाउंट से तो कोई भी मैसेज कर सकता है।"पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 10 विकेट से हार के बाद मोहम्मद शमी खुद सोशल मीडिया पर गाली-गलौज का शिकार हुए थे। उस समय कई प्रमुख क्रिकेटर भारतीय तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए थे। अर्शदीप को खालिस्तानी कहा जा रहा था, जबकि शमी को उस समय प्रो पाकिस्तानी कहा गया था। बता दें कि दोनों खिलाड़ी 2019 से 2021 तक पंजाब किंग्स में टीम के साथी रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.