एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण के लिए मोहन सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा: फैसले के तुरंत बाद लागू होगा रिजर्वेशन

Updated on 14-02-2025 12:19 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ी खबर है। राज्य सरकार 27 प्रतिशत रिजर्वेशन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हाई लेवल मीटिंग के बाद यह ऐलान किया। सरकार का मानना है कि ओबीसी वर्ग को पूरा न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए वो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं का जल्द निपटारा चाहती है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले पर लॉ डिपार्टमेंट और जीएडी के साथ लंबी चर्चा हुई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया गया। सीएम ने एडवोकेट जनरल को सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आरक्षण को लेकर सीएम मोहन का कहना


इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे। फिर जो भी कोर्ट का निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा।

कुछ लोग फैला रहे भ्रम- सीएम मोहन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया कि सरकार की मंशा ओबीसी को न्याय दिलाना है। जैसे ही अदालत का फैसला आएगा वैसे ही सरकार उसे तुरंत लागू करेगी। सीएम का कहना है कि कुछ लोग अदालती फैसलों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। सरकार पहले ही हाईकोर्ट में अपना पक्ष रख चुकी है। लेकिन लंबित याचिकाओं और कानूनी अड़चनों के कारण आरक्षण लागू नहीं हो सका। अब सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करके इस मामले का जल्द समाधान चाहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.