विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए खुद का नाम सुनकर चौंक गए मोहन यादव

Updated on 12-12-2023 11:54 AM

भोपाल। सभी कयासों और संभावनाओं को झुठलाते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे नाम की घोषणा की, जिसने सभी को चौंका दिया। विधायक दल की बैठक में अपना नाम सुनकर उज्जैन (दक्षिण) से भाजपा विधायक डा. मोहन यादव खुद ही चौंक गए। मोहन यादव पिछली पंक्ति में बैठे थे और इस घोषणा के बाद उनके चेहरे पर हैरानी के भाव थे। तभी शिवराज ने उनसे कहा- 'अरे मोहन जी, खड़े तो हो जाइए।' तब डा. मोहन यादव खड़े हुए और सभी विधायकों ने उनका स्वागत करते हुए तालियां बजाईं।

प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री होंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे यादव प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने हैं। इसके साथ ही 18 वर्ष बाद भाजपा में नई पीढ़ी सरकार की कमान संभालेगी। इस चौंकाने वाले निर्णय के बाद राजनीति के गलियारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी चर्चा में है। लोगों का कहना है कि उक्त दोनों राजनेताओं को ऐसे ही नहीं, चौंकाने वाले निर्णयों के लिए जाना जाता है। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए सोमवार को भोपाल में बैठक हुई।

शिवराज ने रखा प्रस्ताव

इसमें शिवराज सिंह चौहान ने जब विधायक दल के नेता के लिए ओबीसी वर्ग से आने वाले डा. मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा तो खुद यादव को भरोसा नहीं हुआ और वह अपने स्थान से खड़े नहीं हुए। नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और अन्य बड़े नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया। डा. मोहन यादव के नाम की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। डा. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।

पेश किया सरकार बनाने का दावा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डा. यादव ने राज्यपाल डा. मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा सूत्रों के अनुसार डा. मोहन यादव को 13 दिसंबर को लाल परेड मैदान में शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

  • पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं यादव
  • ओबीसी वर्ग से आते हैं, संघ में रहे हैं स्वयंसेवक
  • केंद्रीय मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष
  • 18 वर्ष बाद भाजपा में नई पीढ़ी संभालेगी सरकार की कमान

  • जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल होंगे उप मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री के रूप में विंध्य क्षेत्र के राजेंद्र शुक्ल और एससी वर्ग के जगदीश देवड़ा के नाम पर सहमति दी है। दोनों शिवराज कैबिनेट में मंत्री थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। यह बात कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर कही। तोमर को केंद्रीय मंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था। इस बीच, बैठक के बाद शिवराज सिंह ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया। राज्यपाल ने उन्हें नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के निर्देश दिए हैं।

  • विकास को आगे बढ़ाएंगेः डा. मोहन यादव

    डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का नया आयाम स्थापित हुआ है। मोदीजी और शिवराजजी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास के नए-नए काम प्रारंभ हुए हैं। इनके बलबूते पर मध्य प्रदेश ने देश में अलग पहचान बनाई है। मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदारी दी है। यह केवल भाजपा ही है, जो सामान्य से, छोटे से कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जवाबदारी देती है। यही भाजपा का चरित्र है। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी के आधार पर मोदीजी और शिवराजजी के विकास के सपने को लेकर आगे बढ़ेंगे। यादव कल दिल्ली जा सकते हैं।

    कई राज्यों में चौकाने वाला नाम दे चुका है शीर्ष नेतृत्व

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के रूप में मध्य प्रदेश ही नहीं, पहले भी चौंकाने वाले नाम दिए हैं। एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर चौंकाया। इससे पहले उत्तराखंड में 114 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल भी साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बने हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.