मोहनलाल ने लॉकडाउन में 2 बीघा जमीन पर शुरू की जैविक खेती, 5 साल में सब्जियों की भरमार, देखिए हरा-भरा खेत

Updated on 01-06-2026 02:54 PM
भारतीय सिनेमा के महानतम और सबसे बड़े स्टार्स में से एक होने के साथ-साथ, मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल सुपरस्टारों में भी शुमार हैं। हालांकि, उनकी महानता सिनेमा तक ही सीमित नहीं हैं, और उन्होंने थिएटर, संगीत, बिजनेस और यहां तक कि जादू जैसे कई क्षेत्रों में भी हाथ आजमाया है। इस दशक की शुरुआत में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान, मोहनलाल ने जैविक खेती में भी हाथ आजमाया और एर्नाकुलम जिले के एलामाक्कारा में अपने घर से सटी आधी एकड़ जमीन पर एक छोटा सा हरा-भरा बगीचा बनाया।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने इस प्रयास पर अधिक ध्यान देना तब शुरू किया जब पूरा इंडस्ट्री ठप्प हो गई और 2020 और 2021 में लॉकडाउन सहित कोविड प्रतिबंधों के कारण फिल्मों और शोज की शूटिंग और निर्माण रुक गया था।


कोविड में शुरू की खेती

उस समय सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक्टर मोहनलाल ने अपने खेत में घूमते हुए और अपने माली के साथ छोटी-मोटी गतिविधियों में शामिल होते हुए अपनी खेती के बारे में बात की। हालांकि, यह प्रयास मोहनलाल ने कोविड महामारी के बाद अचानक शुरू नहीं किया था। दरअसल, वह 2010 के दशक से ही इसमें लगे हुए थे।

पिछले 5 सालों में उगाईं ढेरों सब्जियां

मोहनलाल ने बताया, 'पिछले चार-पांच साल से हम इस छोटे से खेत में अपनी जरूरत की सब्जियां उगा रहे हैं। हम यहां करेला, बीन्स, भिंडी, टमाटर, हरी मिर्च, सफेद लौकी, कद्दू, मक्का और टैपिओका जैसी सब्ज़ियां उगाते हैं।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोजमर्रा के इस्तेमाल की सब्जियां अपनी जगह में उगाना कोई भी कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर जमीन न हो तो ग्रो बैग में भी सब्ज़ियां उगाई जा सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब भी वे घर पर होते हैं, तो इन्हीं घर में उगाई गई सब्ज़ियों का इस्तेमाल करते हैं।


पूर्व कृषि मंत्री ने की तारीफ

उस दौरान, पूर्व कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मोहनलाल की तारीफ की थी कि उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा दिया, जिसमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं किया जाता है।


भारतीय सिनेमा के बेस्ट एक्टर्स में मोहनलाल

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के इतिहास के बेस्ट एक्टर्स में से एक माना जाता है। 45 वर्षों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 360 से अधिक फिल्मों में काम किया है और दो बार बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीता है। हाल ही में उन्हें डायरेक्टर जीतू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' (2026) में देखा गया था, जो इसी नाम की फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.