कैंसर के लास्ट स्टेज पर एक्टर वैभव राघव की मदद को आगे आए मोहसिन खान, इलाज के लिए जुटा रहे पैसे

Updated on 06-02-2023 06:54 PM
टीवी शो 'निशा और उसके कजन्स' में नजर आए एक्टर वैभव राघव इस समय बहुत ही मुश्किल में हैं। वह कैंसर के लास्ट स्टेज में हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। साल 2022 में जब वैभव राघव ने अपने कैंसर के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था तो उन्हें बड़ा झटका लगा था। हालांकि बाद में वैभव राघव रिकवर हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर कैंसर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है। वैभव की मदद को अब उनके दोस्त और एक्टर मोहसिन खान आगे आए हैं। वह वैभव के इलाज के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आए एक्टर Mohsin Khan ने दोस्त Vaibhav Raghave की अस्पताल से कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव राघव की तस्वीरें शेयर करने के साथ मोहसिन खान ने उनके ट्रीटमेंट के बारे में बताया है। साथ ही यह भी बताया कि डॉक्टरों का वैभव राघव को लेकर क्या कहना है। मोहसिन खान ने 'निशा और उसके कजन्स' में वैभव राघव के साथ काम किया था।

मोहसिन खान ने लिखा है, 'हैलो दोस्तों मैं अपने करीबी दोस्त और भाई वैभव कुमार सिंह राघव के लिए फंड इकट्ठा कर रहा हूं। वह एक दुर्लभ कैंसर से जूझ रहे हैं और लास्ट स्टेज में हैं। उनका मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाल ही विभू के पिता का निधन हो गया था। आज मैं आप सभी से विनती करता हूं कि आप सभी मेरे साथ उसके संग खड़े हों। प्लीज विभू का इंस्टा पेज भी चेक करें।'
इससे पहले एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी वैभव राघव के लिए अपने फैन्स और दोस्तों से मदद मांगी थी। तब उन्होंने वैभव राघव के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था कि हम सभी उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनके लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं। आप भी प्लीज उनकी मदद करिए।

वैभव राघव ने फरवरी 2022 में अपने कैंसर की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तब उन्होंने एक वीडियो में अपनी आपबीती भी सुनाई थी और उस दौरान वह रो पड़े थे। वैभव राघव ने बताया था कि वह कुछ दिनों से बीमार थे और जब डॉक्टर के पास गए तो दो हफ्ते बाद पता चला कि उन्हें एक दुर्लभ टाइप का कैंसर है, जोकि लास्ट स्टेज में है।.

वैभव यह कहते हुए रो पड़े थे कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी जिंदगी में सब उलट-पुलट जाएगा। वैभव राघव अब कैंसर के आखिरी स्टेज में हैं। उनका परिवार और सारे दोस्त मिलकर यही कामना कर रहे हैं कि कोई चमत्कार हो जाए और एक्टर बच जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.