ज्यादा सुविधा खर्चा कम, इस बार का हज होगा कैशलेस, विदेशी मुद्रा के लिए भी है खास इंतजाम
Updated on
04-04-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: सरकार ने इस साल से 'कैशलेस हज' पर जोर देने का फैसला किया है और इसी प्रयास के तहत हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा के उपयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक कार्ड मुहैया कराया जाएगा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पहले की व्यवस्था के तहत हजयात्रियों को 2100 सऊदी रियाल (करीब 45 हजार रुपये) भारतीय हज समिति के पास जमा कराने होते थे जो उन्हें सऊदी अरब के मक्का और मदीना में खर्च करने के लिए उपलब्ध कराए जाते थे।
डिजिटल इंडिया में कैशलेस हज पर जोर मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, 'अब हजयात्रियों को यह राशि हज समिति के पास जमा कराने की कोई जरूरत नहीं होगी। एसबीआई के माध्यम वे सीधे इस पैसे का उपयोग कर सकते हैं। उन्हें एक 'फॉरेक्स कार्ड' भी दिया जाएगा। ऐसे में उन्हें नकदी ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा खर्च कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'डिजिटल भारत में 'कैशलेस हज' पर जोर है। हमारी कोशिश है कि हजयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले और उनका खर्च भी कम हो।'
इस साल हज के लिए आए 1.84 लाख आवेदन मंत्रालय के अनुसार, इस साल हज के लिए 1.84 लाख आवेदन आए हैं जिनमें से 70 वर्ष से अधिक उम्र के 10,621 लोगों और बिना 'मेहरम' (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाली 4,314 महिलाओं के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई। मंत्रालय का कहना है कि 1.4 लाख लोगों का चयन हजयात्रा के लिए हुआ है उनको एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है तथा प्रतीक्षा सूची में जिनके नाम शामिल हैं उनको भी एसएमएस के जरिये जानकारी दी गई है। भारत से इस साल 1,75,025 लोग हज पर जाएंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…