MP में MBBS की 2 हजार से अधिक सीटें बढ़ेंगी, कैंसर रोगियों को डे-केयर सेंटर और 36 दवाओं में छूट

Updated on 02-02-2025 12:48 PM
 भोपाल : डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए केंद्रीय बजट में अगले पांच वर्ष में 75 हजार सीटें बढ़ाने की बात कही गई है, जिनमें 10 हजार सीटें 2025-26 के सत्र में बढ़ेंगी। इन सीटों में मध्य प्रदेश की भी बड़ी भागीदारी रहेगी। प्रदेश में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है

अगले तीन वर्ष में 12 कॉलेज प्रारंभ होंगे, जिनमें राजगढ़, बुधनी, दमोह, सिंगरौली और श्योपुर अगले सत्र (2025-26) से ही प्रारंभ करने की पूरी तैयारी है। प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें होंगी।

12 कॉलेज में दो हजार से अधिक सीटें

सत्र 2026-27 में मंडला, धार और छतरपुर और उसके बाद उज्जैन, छतरपुर, सीधी टीकमगढ़ जिले में कॉलेज खुलेंगे। इस तरह 12 कॉलेज में दो हजार से अधिक सीटें रहेंगी। इनके अतिरिक्त 14 जिलों में सार्वजनिक, निजी भागीदारी (पीपीपी) से मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रयास चल रहा है।

अस्पतालों में इसी वर्ष प्रारंभ हो सकते हैं डे-केयर

बजट में अगले तीन वर्ष में देश के सभी जिलों में डे-केयर सेंटर प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। इनमें 200 में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे। इसका बड़ा लाभ कैंसर रोगियों को होगा। प्रदेश के संभागीय मुख्यालय वाले सभी जिला अस्पतालों को पहले चरण में शामिल किया जा सकता है।

डे-केयर में कैंसर रोगियों की कीमोथेरेपी, ब्लड चढ़ाने की सुविधा रहेगी। उन्हें दिन-दिन के लिए भर्ती कर उपचार किया जाएगा। अभी प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एम्स में ऐसी सुविधा है।

36 दवाओं को सीमा शुल्क से छूट

इसी तरह से कैंसर की 36 दवाओं को सीमा शुल्क से छूट देने और 37 दवाओं को रोगी सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत लाने से प्रदेश के कैंसर रोगियों को भी लाभ मिलेगा।

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में प्रतिवर्ष 40 हजार से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.