चुनाव कराने पहुंचीं सुरक्षाबलों की 25 से अधिक कंपनियां, 10 हजार जवानों के कंधे पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

Updated on 26-10-2023 12:31 PM

रायपुर। राज्य में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू हो चुका है। ये टुकड़ियां स्पेशल ट्रेनों के ज़रिए रायपुर पहुंच रही हैं। इस बार पूरे प्रदेश में क़रीब 10 हज़ार से ज्यादा अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है।

25 से अधिक कंपनियां पहुंचीं

विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों का पहुंचना पिछले एक हफ्ते से शुरू हो गया है। अब तक 25 से अधिक कंपनियां अपने जरूरी सामान और अस्त्र-शस्त्र के साथ पहुंच चुकी हैं। उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उन्हें संबंधित जिलों में रवाना कर दिया गया है। प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बल की 150 कंपनियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाना है।

वाहनों का अधिग्रहण जारी

केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को प्रदेशभर के अलग-अलग अतिसंवेदन और संवेदनशील मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर कर रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश दिया है कि अधिगृहीत वाहनों का पीएलओ खर्च वाहन मालिक वहन करेंगे, परंतु यदि पीएलओ शासन उपलब्ध कराया जाता है तो पीएलओ का व्यय घटाकर शेष किराया का भुगतान किया जाएगा। साथ ही चालक, परिचालकों के प्रतिदिन भोजन भत्ता 375 रुपये दिया जाएगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय फोर्स के जवानों की तैनाती की जा रही है। सात नवंबर को प्रथम चरण के होने वाले मतदान के लिए पिछले दिनों अर्धसैनिक बल के छह सौ से अधिक जवान विशेष ट्रेन से दुर्ग के मरोड़ा स्टेशन में उतरे थे। वहां से सभी जवानों को अलग-अलग क्षेत्रो में ड्यूटी करने रवाना किया गया था। ये जवान चुनाव होने तक तक मोर्चा संभालेंगे।

पहले चरण के मतदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। 20 सीटों में पहले मतदान होगा।इसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोड़ागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा विधानसभा शामिल है। इन क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकतर इलाके नक्सल प्रभावित होने के कारण जवानों की निगाह नक्सली गतिविधियों पर भी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.