गुजरात में 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में:हरियाणा में 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश

Updated on 26-04-2025 12:47 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने शनिवार को करीब 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भारत से निकाला जाएगा।

हरियाणा में राज्य सरकार ने 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश जारी किया है। अभी इन्हें हिरासत में लेने की कोई सूचना नहीं है। CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए गृह विभाग से प्लानिंग मांगी है।

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत से जाने का सिलसिला जारी है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई, 2025 तक भारत छोड़ने के लिए कहा है।

भारत सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा, डिप्लोमेटिक और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए। अब पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रियों को 27 अप्रैल तक भारत से जाना होगा।

मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना पड़ेगा। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। वहीं, अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों को सरकार खुद देश से बाहर निकालेगी।

विदेशी नागरिकों के खिलाफ कहां क्या एक्शन हुआ, राज्यवार पढ़िए...

1. गुजरात: रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस की रेड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों को विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद गुजरात सरकार ने पुलिस क्राइम ब्रांच को राज्य के बड़े शहरों और गांवों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को तुरंत हिरासत में लेने को कहा।

पुलिस का ऑपरेशन शनिवार रात 12 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। अहमदाबाद में 457 और सूरत में करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों की परेड निकाली और सबको पैदल लेकर हेडक्वार्टर पहुंची।

फिलहाल, सभी के दस्तावेजों की जांच चल रही है। कुछ लोगों के पास से भारतीय आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने सभी के फोन भी जब्त कर लिए हैं। अभी पूछताछ की जा रही है। वैध दस्तावेज नहीं मिले तो सरकार सबको उनके देश भेजेगी।

2. असम: पुलिस ने छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

असम में पुलिस ने छह बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इनमें एक महिला भी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद मोनिर, मोहम्मद अहीदुल शेख, अजीजुल शेख, रोकिया बीबी, मोहम्मद अहशान उल्लाह और मोहम्मद हरेश के रूप में हुई है।

3. हरियाणा: हिरासत में लिए गए 460 पाकिस्तानियों में ज्यादातर हिंदू

हरियाणा के CM नायब सैनी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद राज्य में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान करने को कहा है। सरकार ने राज्य में रह रहे 460 पाकिस्तानियों को निकालने के आदेश जारी किए हैं। इनमें अधिकांश हिंदू परिवार हैं। इन लोगों ने भारत की नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन उस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

4. उत्तर प्रदेश: 4 पाकिस्तानी महिलाएं को वापस भेजा गया 

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार पाकिस्तानी महिला नागरिकों को वापस उनके देश भेजा है। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं टूरिस्ट वीजा पर बुलंदशहर आई थीं और उन्हें वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते वापस भेज दिया गया है। महिलाओं की पहचान रुदाबा,नौशाबा, खालिदा और सबाहत के रूप में हुई है।

5. पंजाब: पाकिस्तानी बोले- डेढ़ महीने का वीजा था, 15 दिनों में लौटना पड़ रहा

1 मई से अटारी बॉर्डर बंद करने के आदेश के बाद कई पाकिस्तानी नागरिक शनिवार को भी भारत से लौटते दिखे। अपने देश लौट रहे एक पाकिस्तानी नागरिक ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'हमारे पास 1.5 महीने का वीजा था, लेकिन अब 15 दिनों के भीतर वापस लौटना पड़ रहा है। जो कुछ भी हुआ वह गलत था। आतंकियों ने जो किया, उसकी कीमत हम जैसे लोगों को चुकानी पड़ रही है। हम 10 साल बाद भारत आए थे। वीजा पर आए लोगों के साथ भारत सरकार को नरमी बरतनी चाहिए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2025
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। शुक्रवार को रामगोपाल ने दिल्ली में कहा,…
 26 April 2025
बाड़मेर के युवक और उसके परिवार को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अटारी बॉर्डर से लौटा दिया। परिवार पाकिस्तान के अमरकोट शहर जाने के लिए निकला था।दरअसल, जिले के इंद्रोई गांव के…
 26 April 2025
हरियाणा में करनाल के लेफ्टिनेंट पति विनय नरवाल की अंतिम विदाई पर पत्नी हिमांशी बेहद भावुक हो उठीं। वह करीब 27 सेकेंड तक विनय के चेहरे को निहारती रहीं। जब…
 26 April 2025
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे ने यह टिप्पणी पहलगाम हमले…
 26 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा, अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देने चाहिए। मैं PM मोदी से अपील करता…
 26 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के त्राल और अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस…
 26 April 2025
हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो…
 26 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने शनिवार को करीब…
 25 April 2025
ओडिशा में अग्निवीर योजना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 नेवी अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। खुर्दा पुलिस ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। एक अफसर…
Advt.