413 नगरीय निकायों की शिव वाटिकाओं में लगाये 52 हजार से अधिक पौधे

Updated on 06-03-2023 04:47 PM

पर्यावरण प्रेमी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म-दिन पर जहाँ लाड़ली बहना योजना शुरू कर महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये देने की सौगात दी, वहीं लाड़ली बहनों और नागरिकों ने नगरीय निकायों में 52 हजार से अधिक पौधे लगा कर लाड़ले मुख्यमंत्री को जन्म-दिन की बधाई दी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के 64 वें जन्म-दिन पर नगरीय निकायों को 23 हजार 360 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। उन्होंने इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सतत समीक्षा भी की थी। परिणामस्वरूप नगरीय निकायों ने लक्ष्य से लगभग दोगुना 52 हजार से अधिक पौधे लगाए। सभी नगरीय निकायों में शिव वाटिका बना कर वहाँ पौधे लगाए गए।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में 596 शिव वाटिका बनाई गई हैं। इनमें से भोपाल संभाग में 45, चंबल में 44, ग्वालियर में 63, इंदौर में 66, जबलपुर में 87, नर्मदापुरम में 19, रीवा में 80, सागर में 83, शहडोल में 28 और उज्जैन संभाग में 81 शिव वाटिका बनाई गई हैं। शिव वाटिकाओं का कुल क्षेत्रफल 12 लाख 22 हजार 107 वर्ग मीटर है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

समस्त 413 नगरीय निकाय द्वारा निर्मित शिव वाटिका में पौध-रोपण लाड़ली बहनों, गणमान्य नागरिक एवं आमजन द्वारा किया गया। भोपाल में मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह, महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने जम्बूरी मैदान के पास रिक्त स्थल पर नगर निगम द्वारा निर्मित शिव वाटिका में रूद्राक्ष, बेल, शमी, बरगद, पीपल, नीम आदि विभिन्न प्रजाति के 650 पौधे रोपित किये। नगरीय क्षेत्र इंदौर में सर्वाधिक 2150 पौधों का रोपण स्कीम नं. 71 के पास निर्मित शिव वाटिका एवं अन्य स्थानों पर किया गया। नगर निगम ग्वालियर में गौशाला एवं अन्य स्थानों पर 500 पौधों का रोपण किया गया। नगर निगम जबलपुर में शताब्दीपुरम् के पास शिव वाटिका का निर्माण कर 500 पौधे रोपे गए। प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकाय द्वारा निर्मित शिव वाटिका में 52 हजार 272 पौधे लगाए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.