एक हजार से अधिक रेल यात्रियों को होगी असुविधा:रीवा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन की पांच-पांच ट्रिप रहेंगी रद

Updated on 01-06-2025 05:42 PM

रेलवे प्रशासन ने रीवा से चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) और वापसी मार्ग पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन की कुल दस ट्रिप (पांच अप और पांच डाउन) को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के अंतर्गत लिया गया है।

दरअसल, दक्षिण-मध्य रेलवे के बेल्लमपल्ली रेलवे स्टेशन पर यार्ड के विस्तारीकरण और थर्ड रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी और संरचनात्मक कार्य के चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

परिणामस्वरूप, पश्चिम-मध्य रेलवे से संचालित होने वाली रीवा-चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) स्पेशल ट्रेन को पांच ट्रिप के लिए रद किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के अनेक स्टेशनों से इस ट्रेन में प्रति ट्रिप करीब 1000 से अधिक यात्री सफर करते हैं।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 01704 – यह ट्रेन रीवा से चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) के लिए सप्ताह में दो बार चलती है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह ट्रेन 5 से 19 जून 2025 तक सभी ट्रिप्स में रीवा से प्रस्थान नहीं करेगी। यानी इस अवधि में इस गाड़ी की पांच ट्रिप रद रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या 01703 – यह ट्रेन चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) से रीवा के लिए चलती है। यह भी सप्ताह में दो बार संचालित होती है। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन 6 से 20 जून 2025 तक की सभी ट्रिप्स में चेर्लापल्ली से नहीं चलेगी। यानी इस अवधि में इसकी भी पांच ट्रिप रद रहेंगी।

रेलवे की अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए यात्री एनटीईएस (NTES) एप्लीकेशन, रेल मदद पोर्टल या रेलवे की 139 सेवा के माध्यम से अपडेटेड स्टेटस चेक कर सकते हैं। मंडल के अधिकारियों के अनुसार इन सभी यात्रियों को जिनका टिकट निरस्ती दिनांक का था, उनको रेलवे नियमानुसार रिफंड करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.